Thursday, November 6, 2025
HomeTop Storiesनवरात्रि से छठ तक पटना नगर निगम अभियंताओं का अवकाश स्थगित

नवरात्रि से छठ तक पटना नगर निगम अभियंताओं का अवकाश स्थगित

पटना, 28 सितम्बर। त्योहारों के दौरान नागरिक सेवाओं को निर्बाध बनाए रखने के लिए पटना नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर के निर्देश पर निगम में पदस्थापित सभी अभियंताओं का अवकाश 28 अक्टूबर 2025 तक स्थगित कर दिया गया है।

पटना नगर निगम ने त्योहारों के लिए बनाई QRT, छठ तक रहेगी अलर्ट व्यवस्था

नगर आयुक्त ने कहा कि नवरात्रि से लेकर दीपावली और छठ महापर्व तक पटना में लगातार प्रमुख पर्व आयोजित होंगे। इस अवधि में शहरवासियों को स्वच्छता, पेयजल आपूर्ति, बिजली रोशनी और अन्य नागरिक सेवाओं का उच्चतम स्तर पर संचालन सुनिश्चित करना निगम की प्राथमिकता है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल अत्यंत आकस्मिक एवं अपरिहार्य स्थिति में ही कोई अभियंता अवकाश का उपभोग कर सकेगा और इसके लिए पूर्वानुमति लेना अनिवार्य होगा।

दुर्गापूजा पर पटना प्रशासन अलर्ट, 630 स्थानों पर तैनात दंडाधिकारी-पुलिस बल

निगम की तैयारी

अभियंता अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे।

त्योहारों के दौरान स्वच्छता, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष निगरानी रहेगी।

नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु सेवाओं का अनवरत संचालन किया जाएगा।

पटना में दुर्गा पूजा के लिए बने 10 कृत्रिम तालाब, गंगा में मूर्ति विसर्जन पर पूर्ण प्रतिबंध

नगर आयुक्त ने कहा कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि पटना नगर निगम से जुड़ी सेवाओं में किसी भी तरह का व्यवधान न आए और नागरिक बिना किसी असुविधा के त्योहारों का आनंद उठा सकें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे