Friday, March 27, 2026
Home21,000 दीपों की लौ से जगमगाया फतुहा का ऐतिहासिक कटैयाघाट: रामनवमी पर...

21,000 दीपों की लौ से जगमगाया फतुहा का ऐतिहासिक कटैयाघाट: रामनवमी पर उमड़ा जनसैलाब, सामूहिक हनुमान चालीसा से गूंजा तट

फतुहा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव ‘रामनवमी’ के पावन अवसर पर फतुहा का ऐतिहासिक कटैयाघाट आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। शुक्रवार की शाम यहाँ एक साथ 21,000 दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया, जिसने गंगा तट के इस मनोरम दृश्य को देवलोक जैसा स्वरूप प्रदान कर दिया। इस गौरवशाली आयोजन में हजारों की संख्या में रामभक्तों ने हिस्सा लेकर अपनी अटूट आस्था का परिचय दिया।

​कार्यक्रम की शुरुआत भव्य दीपोत्सव के साथ हुई। कटैया मंदिर के महंथ राम सुंदर शरण महाराज की ओर से श्रद्धालुओं के बीच विशेष खीर प्रसाद का वितरण किया गया, वहीं दीपोत्सव आयोजकों द्वारा लड्डू प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित सामूहिक भोज और सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ ने पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया।

​विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
​इस भव्य आयोजन में राजनीति, पत्रकारिता और समाजसेवा जगत की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्य के वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय, भाजपा नेता ​मुन्ना सिंह, राजद नेता ​दयानंद प्रसाद सिंह एवं कपिलदेव प्रसाद यादव ​फतुहा एसडीपीओ पुलिस जवानों की टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले रहे।

​प्रशासनिक मुस्तैदी के बीच निकला भव्य जुलूस
​दीपोत्सव के साथ शुक्रवार शाम फतुहा में रामनवमी का भव्य जुलूस भी निकाला गया। प्रशासन की सख्त चौकसी और पुलिस के पुख्ता बंदोबस्त के बीच शांतिपूर्ण तरीके से शोभायात्रा निकाली गई। शहर के पुरानी चौक स्थित हनुमान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा और जय श्रीराम के नारों से पूरा इलाका गुंजायमान रहा।

​आयोजकों ने बताया कि 21,000 दीपों का यह प्रज्वलन न केवल धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह समाज में अंधकार को मिटाकर प्रकाश और एकता फैलाने का एक सार्थक प्रयास है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे