Thursday, February 5, 2026
HomeTop Storiesरामलीला और दशहरा महोत्सव की तैयारियों का डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने...

रामलीला और दशहरा महोत्सव की तैयारियों का डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने लिया जायजा

गाँधी मैदान और आसपास के इलाकों में होगी सुदृढ़ व्यवस्था, 128 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी

पटना। ज़िलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने सोमवार को गाँधी मैदान और आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर आगामी रामलीला महोत्सव (22 सितम्बर-3 अक्टूबर), दशहरा महोत्सव (25-28 सितम्बर) और रावण वध (2 अक्टूबर) की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री समीर सौरभ, पथ निर्माण विभाग, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, नगर निगम और अन्य विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे।

डीएम ने कहा कि पर्व-त्योहारों के दौरान गाँधी मैदान और आसपास हजारों लोग जुटते हैं, ऐसे में भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण के लिए त्रुटिहीन तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने मेट्रो अधिकारियों को गेट नंबर 4 और 5 पर चल रहे कार्यों की बैरिकेडिंग हटाकर लोगों के लिए सुगम मार्ग बनाने का निर्देश दिया।

पटना के गांधी मैदान में रावण वध की व्यापक तैयारी, आयुक्त ने किया निरीक्षण

गाँधी मैदान में व्यापक तैयारियाँ

128 सीसीटीवी कैमरों (61 फिक्स्ड, 22 पीटीजेड, 45 एनालिटिक) से चौकसी

34 प्रकाश मीनारों से 136 एलईडी मेटल लाइट और 15 हाईमास्ट लाइट

13 वॉच टावरों से निगरानी, अस्थायी थाना और कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेंगे

सभी गेट मज़बूत और सुरक्षित रखे जाएंगे, रावण वध के दौरान सभी गेट खुले रहेंगे

पथवे, फुटपाथ, नाले और स्लैब की मरम्मति का आदेश

सुरक्षा और सुविधा पर विशेष जोर

डीएम ने साफ कहा कि रावण वध के समय बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी भीड़ आती है, इसलिए प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय, चिकित्सा सुविधा और अग्निशमन की व्यवस्था मानक के अनुरूप होनी चाहिए। भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के लिए मॉक ड्रिल कराने का भी आदेश दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहरी विकास की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

कलात्मक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, श्री दशहरा कमिटी ट्रस्ट और स्पिक मैके के सहयोग से गाँधी मैदान और श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देश-विदेश के नामी कलाकार शास्त्रीय संगीत, भजन, नृत्य और वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियाँ देंगे।

डीएम ने सभी संबंधित विभागों को समन्वय कर त्योहारों के सफल और सुरक्षित आयोजन का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे