G-HMMWBCZ928
Thursday, November 26, 2026
Homeबहू चचिया ससुर के साथ फरार, पति मुंबई में नौकरी पर, लोन...

बहू चचिया ससुर के साथ फरार, पति मुंबई में नौकरी पर, लोन के रुपए भी ले गई बहू

बिहार में एक बहू अपने चचिया ससुर के साथ फरार हो गई. बहू का पति मुंबई में नौकरी करता है. बहू लोन के रुपए भी साथ ले गई.

घटना बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना की है. मुंबई से लौटे पति विष्णु साहनी को मालूम पड़ा कि उसकी बीवी शोभा चचिया ससुर के साथ फरार हो गई है. विष्णु साहनी ने बीवी को खोजकर लाने वाले को 20,000 रुपए इनाम की घोषणा की है.

बीवी के असली ससुर की शिकायत पर औराई पुलिस ने चार लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की है. विष्णु साहनी और शोभा की शादी के 13 साल हो चुके हैं। उन्हें एक बच्चा भी है।

गांव में पता चला कि शोभा रिश्ते के ससुर सुनील साहनी के साथ फरार हो गई है। उसने तीन ग्रुप लोन लिया था. वह रकम भी उठाकर ले गई। बताया गया है कि आरोपी सुनील साहनी जिसकी पहले ही दो बार शादी चुकी है। पहली पत्नी की हत्या के आरोप में जेल भी जा चुका है। दुसरी पत्नी से तीन बच्चे हैं. विष्णु साहनी को डर है कि सुनील साहनी इस्तेमाल करके शोभा को बेच ना दे। इस वजह से उसने शोभा को ढूँढकर लाने वाले को 20 हजार रुपए की घोषणा की है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे