G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
Homeअनंत चतुर्दशी पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की शुभकामनाएँ

अनंत चतुर्दशी पर विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव की शुभकामनाएँ

पटना, 5 सितम्बर 2025

बिहार विधान सभा के अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव ने प्रदेशवासियों को अनंत चतुर्दशी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना का दिन है, जो जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और मोक्ष प्रदान करता है।

उन्होंने बताया कि अनंत चतुर्दशी का पर्व भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता के अनुसार पांडवों ने वनवास के दौरान इस व्रत से आशीर्वाद प्राप्त किया था। इस दिन व्रत-पूजा कर “अनंत सूत्र” बांधने की परंपरा है।

साथ ही यह दिन दस दिवसीय श्री गणेश उत्सव के समापन का भी अवसर होता है। भक्तजन श्रद्धा और उल्लास के साथ भगवान गणपति की मूर्तियों का विसर्जन करते हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे