G-HMMWBCZ928
Thursday, November 12, 2026
HomeTop Storiesपटना; स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार तीसरी बार उपलब्धि, महापौर ने सफाई कर्मियों...

पटना; स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार तीसरी बार उपलब्धि, महापौर ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम को मिली उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को निगम मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस उपलब्धि को संभव बनाने वाले सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देते हुए महापौर सीता साहू एवं माननीय उप महापौर ने उन्हें सम्मानित किया। महापौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में मिले इस सम्मान को नगर निगम के सफाई कर्मियों और जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कर्मी को समर्पित किया।

पटना; स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार तीसरी बार उपलब्धि, महापौर ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

पार्षदों ने महापौर एवं उप महापौर को दी बधाई, निगम मुख्यालय में केक काटकर मनाया उत्सव

12 नवंबर 2026। पटना

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम को मिली उपलब्धि के उपलक्ष्य में गुरुवार को निगम मुख्यालय में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा। इस उपलब्धि को संभव बनाने वाले सफाई कर्मियों के योगदान को सम्मान देते हुए महापौर सीता साहू एवं माननीय उप महापौर ने उन्हें सम्मानित किया।

महापौर ने स्वच्छता के क्षेत्र में मिले इस सम्मान को नगर निगम के सफाई कर्मियों और जमीनी स्तर पर दिन-रात मेहनत करने वाले प्रत्येक कर्मी को समर्पित किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम की बड़ी उपलब्धि , राष्ट्रपति ने प्रदान किया ‘स्वच्छ शहर’ पुरस्कार

इस अवसर पर महापौर ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में मिली यह उपलब्धि पटना नगर निगम के हर उस कर्मी की मेहनत का परिणाम है, जो शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए निरंतर काम कर रहा है।

सफाई कर्मियों का समर्पण और शहरवासियों का सहयोग ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। लगातार तीसरी बार यह उपलब्धि हासिल करना गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ ही स्वच्छता के स्तर को और बेहतर बनाने की जिम्मेदारी भी बढ़ी है।

उप महापौर ने कहा कि यह सम्मान पूरे पटना नगर निगम परिवार के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। सफाई कर्मियों से लेकर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों तक, सभी ने इसमें अपनी भूमिका निभाई है।

पटना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, जिले में कुल 48.80 लाख मतदाता, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

यह उपलब्धि हमें आगे भी इसी उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ काम करने की प्रेरणा देती है। हमारा प्रयास रहेगा कि पटना स्वच्छता के क्षेत्र में आने वाले वर्षों में और बेहतर मुकाम हासिल करे।

पार्षदों ने महापौर एवं उप महापौर को दी बधाई

स्वच्छ सर्वेक्षण में लगातार तीसरे वर्ष पटना नगर निगम को मिली उपलब्धि पर पार्षदों ने महापौर एवं उप महापौर को बधाई दी। उन्होंने इस सफलता के लिए उनके नेतृत्व और प्रयासों की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। पार्षदों ने कहा कि यह सम्मान नगर निगम की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों और बेहतर समन्वय का परिणाम है।

इस खुशी के अवसर पर माननीय महापौर एवं उप महापौर ने केक काटकर निगम परिवार के साथ सफलता का जश्न मनाया। निगम कर्मियों एवं पार्षदों ने आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। पूरा निगम मुख्यालय उत्सव के माहौल में सराबोर रहा।

पटना: छठ महापर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने किया व्यापक निरीक्षण

यह उपलब्धि न केवल पटना नगर निगम के लिए गर्व का विषय है, बल्कि स्वच्छ और सुंदर पटना के निर्माण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने का संकल्प भी है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे