G-HMMWBCZ928
Thursday, November 12, 2026
HomeTop Storiesपटना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, जिले में कुल 48.80 लाख...

पटना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, जिले में कुल 48.80 लाख मतदाता, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

पटना में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, जिले में कुल 48.80 लाख मतदाता, 11 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावे और आपत्तियां

पटना: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 के आधार पर पटना जिले की फोटो निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण, 2027 के तहत गुरुवार को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ERO) के साथ आयोजित बैठक में इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की गई।

जारी आंकड़ों के अनुसार, पटना जिले के सभी 14 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत कुल 5,665 मतदान केंद्रों पर प्रारूप सूची प्रकाशित की गई है। जिले में कुल 48,80,045 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 25,71,235 पुरुष, 23,08,667 महिला और 143 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले का औसत लिंगानुपात 898 दर्ज किया गया है। विधानसभावार आंकड़ों पर नजर डालें तो दीघा विधानसभा क्षेत्र 4,59,908 मतदाताओं के साथ जिले में सबसे बड़ा क्षेत्र है, जबकि पालीगंज (2,85,817) में सबसे कम मतदाता हैं। इसके अतिरिक्त, जिले में कुल 12,231 सेवा मतदाता (11,341 पुरुष एवं 890 महिला) भी पंजीकृत किए गए हैं।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में पटना नगर निगम की बड़ी उपलब्धि , राष्ट्रपति ने प्रदान किया ‘स्वच्छ शहर’ पुरस्कार

11 दिसंबर तक लिए जाएंगे आवेदन, चार दिन लगेगा विशेष शिविर

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए आम नागरिक 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक प्रपत्र-6, 7 और 8 के माध्यम से दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों का निष्पादन 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को होगा।

आम नागरिकों की सुविधा के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा 21 व 22 नवंबर तथा 05 व 06 दिसंबर 2026 (शनिवार और रविवार) को जिले के प्रत्येक मतदान केंद्र पर ‘विशेष अभियान दिवस’ आयोजित किया जाएगा। इन तिथियों को सभी बीएलओ (BLO) अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहकर पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे।

युवाओं को अग्रिम आवेदन की सुविधा और ऑनलाइन माध्यम

आयोग के नियमों के तहत अब वर्ष में चार अर्हता तिथियां (01 जनवरी, 01 अप्रैल, 01 जुलाई और 01 अक्टूबर) निर्धारित हैं। ऐसे में जो युवा 01 अप्रैल, 01 जुलाई या 01 अक्टूबर 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे हैं, वे भी इस अवधि के दौरान प्रपत्र-6 के जरिए अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। मतदाता घर बैठे भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल (voters.eci.gov.in), ‘वोटर हेल्पलाइन ऐप’ (VHA) और दिव्यांग मतदाता ‘सक्षम ऐप’ (SAKSHAM App) के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पटना: छठ महापर्व की तैयारियों का नगर आयुक्त ने किया व्यापक निरीक्षण

राजनीतिक दलों के एजेंटों के लिए नियम व हेल्पलाइन

पुनरीक्षण कार्य में पारदर्शिता और राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तरीय एजेंटों (BLA) को एक दिन में अधिकतम 10 फॉर्म जमा करने की अनुमति दी गई है। पूरी अवधि के दौरान किसी एजेंट द्वारा 30 से अधिक फॉर्म जमा किए जाने पर ईआरओ या एईआरओ द्वारा उसका पुनः सत्यापन किया जाएगा। साथ ही, मतदाताओं की सहायता और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष और टॉल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 भी सक्रिय कर दिया गया है।

बैठक के अंत में जिला पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों और आम नागरिकों से अपील की कि वे इस अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे