G-HMMWBCZ928
Monday, October 12, 2026
HomeTop Storiesपटना के 11 थानों के 72 पुलिस वालों की सैलरी रोकने का...

पटना के 11 थानों के 72 पुलिस वालों की सैलरी रोकने का आदेश, टारगेट पूरा नहीं करने पर ग्रामीण एसपी ने लिया ऐक्शन

पटना के 11 थानों के 72 पुलिस वालों की सैलरी रोकने का आदेश, टारगेट पूरा नहीं करने पर ग्रामीण एसपी ने लिया ऐक्शन

बिष्णु नारायण चौबे 

निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कांडों का निष्पादन नहीं करने पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने 11 थानों के 72 पुलिस पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक रोक दिया है। सितंबर में अनुसंधान व कांडों के निष्पादन की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई। संबंधित पदाधिकारियों पर अनुसंधान में शिथिलता, लापरवाही व वरीय अफसरों के निर्देशों की अवहेलना का आरोप है।

समीक्षा में पाया गया कि संबंधित अनुसंधानकर्ताओं ने अपने जिम्मे के मामलों में निर्धारित न्यूनतम लक्ष्य के अनुरूप निष्पादन नहीं किया। इसके बाद ग्रामीण एसपी कोमल मीणा ने ने वेतन रोकने का आदेश जारी किया। इस कार्रवाई से थानों के पुलिस पदाधिकारियों हड़कंप मच गया है।

मुख्यमंत्री ने वृद्धजन, दिव्यांगजन एवं विधवा बहन पेंशनधारियों के खाते में सितम्बर माह के लिए 1,237.48 करोड़ रूपये किया अंतरित

इस कार्रवाई में बख्तियारपुर थाना के 13, बाढ़ के 11, अथमलगोला के 10, फतुहा के 8, खुसरूपुर के 7, पंडारक के 6, दीदारगंज और सालिमपुर के 5–5, मरांची के 3, मोकामा और नदी थाना के 2-2 पुलिस पदाधिकारियों पर कार्रवाई की गई है।

एक साथ 11 थानों के 72 पदाधिकारियों पर हुई इस कार्रवाई को लंबित कांडों के अनुसंधान और निष्पादन में तेजी लाने की पहल माना जा रहा है। ग्रामीण एसपी ने कहा कि निर्धारित लक्ष्य पूरा नहीं करने और अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कहा कि अनुसंधान और कांडों के निष्पादन में ढिलाई बरतना वरीय अफसरों के आदेशों की अनदेखी को दर्शाता है, जिसे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे