G-HMMWBCZ928
Friday, October 9, 2026
Homeपटना में तीन दिवसीय 'दुर्गा स्वरोत्सव' का भव्य आगाज, पं. साजन मिश्रा...

पटना में तीन दिवसीय ‘दुर्गा स्वरोत्सव’ का भव्य आगाज, पं. साजन मिश्रा के शास्त्रीय गायन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

पटना में तीन दिवसीय ‘दुर्गा स्वरोत्सव’ का भव्य आगाज, पं. साजन मिश्रा के शास्त्रीय गायन से मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

बिष्णु नारायण चौबे 

पटना। सांस्कृतिक संस्था स्पीक मैके (SPIC MACAY) के तत्वावधान में आज पटना के ऐतिहासिक रविंद्र भवन में तीन दिवसीय सांस्कृतिक महाकुंभ ‘दुर्गा स्वरोत्सव’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस त्रि-दिवसीय समारोह का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

Patna: दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के लिए बनेंगे कृत्रिम तालाब, घाटों पर सुरक्षा एवं प्रकाश की होगी समुचित व्यवस्था

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी, बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरावगी और कार्यक्रम की मुख्य आयोजिका डॉ. माया शंकर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने स्पीक मैके के इस प्रयास की सराहना की। समारोह की शुरुआत बेहद गरिमामयी माहौल में हुई। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नवरात्रि के पावन अवसर पर बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक और शास्त्रीय संगीत की धरोहर को आम जनमानस और युवा पीढ़ी तक पहुंचाना है।

पटना: छूटे हुए एवं युवा निर्वाचकों के पंजीकरण हेतु विशेष अभियान

पंडित साजन मिश्रा के सुरों से सजी शाम

उत्सव की पहली शाम भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रख्यात हस्ताक्षर पंडित साजन मिश्रा जी के नाम रही। उन्होंने अपने उत्कृष्ट हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के गायन से रवींद्र भवन में मौजूद कला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रागों के अनूठे संयोजन और सुरीली प्रस्तुति से उन्होंने पूरे सभागार में समां बांध दिया, जिसे सुनकर दर्शक और श्रोता भावविभोर हो गए।

तीन दिनों तक चलने वाले इस ‘दुर्गा स्वरोत्सव’ के पहले ही दिन पटना के कला प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ी।दर्शकों ने पूरी तन्मयता के साथ संगीत का आनंद लिया और करतल ध्वनि से कलाकारों का उत्साहवर्धन किया। आयोजकों के अनुसार, अगले दो दिनों में भी देश के कई अन्य दिग्गज कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे