G-HMMWBCZ928
Thursday, October 1, 2026
Homeजीविका दीदियों का स्वच्छता पखवाड़ा आज से, निदेशक राम निरंजन सिंह के...

जीविका दीदियों का स्वच्छता पखवाड़ा आज से, निदेशक राम निरंजन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने भी ली शपथ

जीविका दीदियों का स्वच्छता पखवाड़ा आज से, निदेशक राम निरंजन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने भी ली शपथ

न्यूज़ लहर डेस्क, पटना: बिहार में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के आलोक में आज, 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जीविका दीदियों, अधिकारियों और पूरे ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर एक स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।

इसी क्रम में, बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) की राज्य परियोजना प्रबंधन इकाई (SPMU) में एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जीविका के निदेशक राम निरंजन सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता पखवाड़ा के अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली और इसे अपने दैनिक जीवन में उतारने का संकल्प व्यक्त किया।

पटना के ज्ञान भवन में 20 सितंबर से सजेगा ‘बिहार सरस मेला’, 15 राज्यों की जीविका दीदियां दिखाएंगी अपना हुनर

अभियान की प्रमुख विशेषताएँ और प्रस्तावित गतिविधियाँ:

सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन पर जोर: निदेशक राम निरंजन सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यस्थल, सार्वजनिक स्थानों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखने, स्वच्छ व्यवहार अपनाने तथा व्यापक स्तर पर जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

धूम्रपान व गुटका के खिलाफ मुहीम: 15 दिनों तक चलने वाले इस स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छ श्रमदान, कार्यस्थल के रखरखाव के साथ-साथ धूम्रपान और पान-गुटका के उपभोग के विरुद्ध विशेष जागरूकता अभियान संचालित किए जाएंगे।

जीविका दीदियों की व्यापक भागीदारी: बिहार के सभी जिलों में जीविका के सामुदायिक संगठनों, जीविका दीदियों और स्थानीय स्तर के कैडरों की मदद से व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता और साफ-सफाई के संदेश को गांव-गांव तक पहुँचाया जाएगा।

9वें राष्ट्रीय पोषण माह में बिहार की जीविका दीदियों का बड़ा योगदान: ‘हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेवारी’ थीम के साथ शुरू हुआ जन-आंदोलन

जन-आंदोलन का रूप: जीविका अपने मजबूत सामुदायिक जुड़ाव के जरिए स्वच्छता को एक जन-आंदोलन बनाकर टिकाऊ और स्वच्छ बिहार के निर्माण में अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दर्ज करा रही है।

फोटो और वीडियो से दस्तावेजीकरण: पखवाड़े के दौरान संचालित होने वाली सभी गतिविधियों का फोटोग्राफ एवं वीडियो के माध्यम से रिकॉर्ड रखा जाएगा, ताकि राज्य में चल रहे स्वच्छता प्रयासों का उचित दस्तावेजीकरण (Documentation) हो सके।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे