G-HMMWBCZ928
Thursday, September 24, 2026
Homeजिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक

जिले के विद्यालयों के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मिलेगा अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर

पटना, 24 सितंबर 2026

जिले के खेल प्रतिभाओं को पहचान देने, उनकी प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वार्षिक खेल कार्यक्रम 2026-27 के तहत जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक पटना के विभिन्न खेल मैदानों में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में जिले के सरकारी मध्य विद्यालय, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ सीबीएसई एवं आईसीएसई से मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय, (केंद्रीय विद्यालय एवं नवोदय विद्यालय को छोड़कर) राजकीय अंबेडकर विद्यालय, राजकीय अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय तथा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति/इंटरमीडिएट शिक्षा परिषद से +2 स्तर के लिए मान्यता प्राप्त महाविद्यालयों के नियमित छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।

बिहार सरस मेला: जीविका दीदियों के हुनर को मिल रहा राष्ट्रीय मंच, चार दिन में एक करोड़ से अधिक की बिक्री

21 से 26 सितंबर तक होगा निःशुल्क निबंधन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का निःशुल्क निबंधन 21 से 26 सितंबर 2026 तक जिला खेल कार्यालय, खेल भवन, राजेंद्र नगर, पटना में किया जाएगा। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी खिलाड़ी का निबंधन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

प्रत्येक प्रतिभागी का अलग-अलग निबंधन फॉर्म पूर्ण रूप से भरकर विद्यालय प्रधान द्वारा अभिप्रमाणित फोटो एवं मुहर के साथ जमा करना होगा। फॉर्म के साथ आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र तथा पिछले वर्ष के अंकपत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य होगा। सभी फॉर्म विद्यालय के शिक्षक अथवा अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से जमा किए जाएंगे।

तीन आयु वर्गों में होगी प्रतियोगिता

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

अंडर-14,

अंडर-17

एवं अंडर-19 आयु वर्ग में

किया जाएगा। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों की आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर की जाएगी।

बिना निबंधन किसी भी खिलाड़ी को प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रत्येक खिलाड़ी केवल एक खेल विधा में भाग ले सकेगा। हालांकि, एथलेटिक्स विधा में भाग लेने वाले खिलाड़ी एथलेटिक्स की तीन स्पर्धाओं में भाग ले सकेंगे।

दलीय खेलों में किसी विद्यालय को तभी भाग लेने की अनुमति होगी, जब उसके पास संबंधित खेल की पूर्ण टीम उपलब्ध हो।

एक दिन में रिकॉर्ड 193 संपत्तियों का कर निर्धारण, बुधवार को 700 से अधिक संपत्तियों से ₹56.55 लाख संपत्ति कर संग्रह

30 सितंबर को उद्घाटन एवं मार्च पास्ट

जिलास्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन *30 सितंबर 2026 को प्रातः 9 बजे पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, पटना* में किया जाएगा। सभी संबंधित विद्यालयों को उद्घाटन समारोह में उपस्थित होकर मार्च पास्ट में भाग लेना होगा। क्रिकेट खेल विद्या में चयन ट्रायल सहित विभिन्न खेल विधाओं की प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पटना के विभिन्न खेल मैदानों में आयोजित की जाएंगी।

जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार ने जिला खेल पदाधिकारी एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रतियोगिता में जिले के अधिक से अधिक विद्यालयों एवं छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने से जिले की खेल प्रतिभाओं की पहचान एवं उनके विकास को गति मिलेगी।

जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यालय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाए तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मंच एवं अवसर उपलब्ध कराया जाए।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे