पटना। रोटरी इंटरनेशनल मंडल-3250 की मंडलाध्यक्ष रोटेरियन अनु नारंग ने रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग का आधिकारिक भ्रमण किया। इस दौरान क्लब के 14वें पदस्थापना समारोह का गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मंडलाध्यक्ष के साथ उनके पति एवं पूर्व मंडलाध्यक्ष (PDG) रोटेरियन संदीप नारंग विशेष रूप से मौजूद रहे।
आधिकारिक भ्रमण की शुरुआत करते हुए मंडलाध्यक्ष ने क्लब के अध्यक्ष और सचिव के कार्यकलापों की विस्तृत समीक्षा की और आगामी योजनाओं का ब्यौरा लिया। इसके बाद उन्होंने क्लब द्वारा संचालित सामाजिक सेवा परियोजनाओं और सेवा स्थलों का दौरा कर वहां चल रहे कार्यों का जायजा लिया।
संध्याकालीन सत्र में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान मंडलाध्यक्ष ने रोटरी के सामाजिक अभियानों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके तक निस्वार्थ भाव से मदद पहुँचाने के लिए रोटरी क्लब ऑफ पटना कंकड़बाग की टीम की सराहना की।
सार्वजनिक समारोह में वर्ष 2026-27 के अंतरराष्ट्रीय रोटरी थीम “Create Lasting Impact” को ध्यान में रखते हुए क्लब की प्राथमिकताओं को रेखांकित किया गया। इस अवसर पर नई अध्यक्ष PP रोटेरियन डॉ. दीप्ति सहाय और उनकी कार्यकारिणी टीम ने औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया और वर्ष भर चलने वाली कार्ययोजना पेश की।
क्लब के पब्लिक इमेज डायरेक्टर रोटेरियन डॉ. दिवाकर तेजस्वी ने बताया कि इस वर्ष प्रमुख सेवा परियोजना “जीवन संध्या” वृद्धाश्रम के साथ-साथ मदर एंड चाइल्ड केयर, मुफ्त स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा विस्तार, पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण अभियानों को गति दी जाएगी।
मंडलाध्यक्ष ने इन सभी पहलों को जन-जन तक रोटरी के सेवा-भाव को पहुँचाने का मजबूत माध्यम बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोटेरियन, उनके परिवारजन और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समारोह का समापन भव्य रात्रिभोज के साथ हुआ।
