Thursday, August 13, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम: 'एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0' के तहत 950...

पटना नगर निगम: ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ के तहत 950 योजनाओं की अनुशंसा, 29 वार्डों की 400 विकास परियोजनाओं को मिली प्रशासनिक मंजूरी

पटना। पटना नगर निगम क्षेत्र में वार्ड स्तर पर बुनियादी ढांचे और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ के तहत विकास कार्यों को गति दी जा रही है। शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगभग 950 योजनाओं की अनुशंसा की गई है। नगर निगम मुख्यालय ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम चरण में 29 वार्डों की लगभग 400 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इन योजनाओं में मुख्य रूप से पीसीसी सड़क, भूगर्भ (अंडरग्राउंड) एवं आरसीसी नाला निर्माण, नाला जीर्णोद्धार, सामुदायिक भवन, सबमर्सिबल पंप, पेवर ब्लॉक बिछाने, पार्क बाउंड्री और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्य शामिल हैं।

प्रमुख वार्डों में स्वीकृत मुख्य विकास योजनाएं

वार्ड 3: पीसीसी सड़क एवं भूगर्भ नाला निर्माण की सभी 16 अनुशंसित योजनाएं स्वीकृत।

वार्ड 4: सड़क निर्माण, जीर्णोद्धार और सबमर्सिबल सहित कुल 11 योजनाएं मंजूर।

वार्ड 10: पहाड़पुर मुस्लिम टोला में पेवर ब्लॉक, सीसीटीवी कैमरा, सामुदायिक भवन व पीसीसी सड़क सहित 7 योजनाएं स्वीकृत।

​वार्ड 38: कदमकुआं वेंडिंग जोन में शेष कार्यों से जुड़ी 2 योजनाओं को प्रशासनिक मंजूरी।

​वार्ड 44: सड़क एवं भूगर्भ नाला निर्माण की सर्वाधिक 21 योजनाएं मंजूर।

​वार्ड 48: जी+1 भवन निर्माण, सड़क व भूगर्भ नाला निर्माण की 4 योजनाएं स्वीकृत।

वार्ड 54: नाला-सड़क निर्माण के साथ अटल पार्क में बाउंड्री व प्लांटर निर्माण की 14 योजनाएं स्वीकृत।

वार्ड 62: सामुदायिक भवन, बंगाली कॉलोनी में दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार और नाला पर सब्जी मंडी की बाउंड्री वॉल निर्माण सहित 7 योजनाएं मंजूर।

वार्ड 71: दमराही घाट महारानी स्थान में सामुदायिक भवन, आरसीसी नाला व सड़क निर्माण की 7 योजनाएं स्वीकृत।

(नोट: इसके अलावा वार्ड 7, 11, 12, 18, 31, 33, 35, 36, 40, 41, 42, 47, 49, 50, 51, 52, 56, 65, 66, 68 और 72 की भी कई सड़कों, नालों और सामुदायिक निर्माण योजनाओं को मंजूरी दी गई है।)

शेष वार्डों की प्रक्रिया जारी

नगर निगम प्रशासन के अनुसार अन्य वार्डों से प्राप्त अनुशंसाओं—जिनमें शौचालय, मंदिर जीर्णोद्धार, ट्यूबवेल और जलनिकासी से जुड़े कार्य शामिल हैं—की जांच और स्वीकृति की प्रक्रिया मुख्यालय स्तर पर जारी है।

वहीं, वार्ड संख्या 8, 22-सी, 24, 27, 43, 45, 57 और 60 से अभी तक ‘एक करोड़ पार्षद निधि योजना 4.0’ के अंतर्गत प्रस्ताव प्राप्त होना शेष है।

नगर निगम का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर स्थानीय जरूरतों के अनुसार नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना है, ताकि सभी क्षेत्रों में विकास कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जा सकें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे