बिहार राज्य आंगनबाडी कर्मचारी यूनियन के राज्य कमिटी की इमर्जेंसी बैठक आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को 11 बजे दिन से केदारभवन अदालतगंज पटना में आयोजित की गई ।
बैठक में आंगनबाडी सेविकाओं सहायिकाओं के उपर हो रहे लगातार जुल्म अत्याचार की घटनाएं, सेविका सहायिकाओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने, जब तक सरकारी कर्मचारी का दर्जा नहीं मिलता , 26000/= सेविका एवं 18000/= सहायिका को मानदेय करने, नया मोबाइल फोन क्रय हेतु राशि जल्द भुगतान करने, बाजार मूल्य के रूप में पोषाहार की राशि का भुगतान करने, महिला पर्यवेक्षकों की बहाली में निरंतरता के नाम पर धांधली बंद करने, सेवा निवृति पर एक मुस्त दस लाख रुपये या दस हजार मासिक पेंशन करने सहित दर्जनों मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। और इन्हीं मांगो के साथ आगामी 15 जुलाई को बिहार विधान सभा के समक्ष विशाल प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
इस बैठक में निम्नलिखित इन 10 महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर निर्णय लिया गया
(I) 15 जुलाई 2026 को जन संगठनों द्वारा आहूत बिहार विधान सभा के घेराव के कार्यक्रम में बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन का सक्रिय भागीदारी का निर्णय करने का निर्णय लिया गया है।
(II) 01 सितम्बर 2026 को दिल्ली में जन्तर मन्तर पर सभी जन संगठन द्वारा आहूत रैली में आंगनवाड़ी यूनियन का शामिल होने का निर्णय लिया गया।
(III) 02 से 04 अगस्त 2026 को खगड़िया में आहूत एटक के राज्य सम्मेलन में बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के के भाग लेने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।
(IV) 01 सितम्बर 2026 को दिल्ली रैली को देखते हुए पूर्व में 5 एवं 6 सितम्बर को निर्धारित यूनियन का राज्य सम्मेलन की तिथि में परिवर्तन करते हुए पटना में 26-27 सितम्बर 2026 को राज्य सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
V. 22 से 26 नवम्बर 2026 को बंगलूरू में आहूत एटक (AITUC) के राष्ट्रीय सम्मेलन में महायूनियन की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।
VI. 2026 में संभावित ऑल इंडिया आंगनवाड़ी वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन जो गोवा में आहुत है। उसमें बिहार राज्य आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के भाग लेने का निर्णय लिया गया।
VII. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अभी से यूनियन की सदस्यता एवं संबद्धता शुल्क की राशि राज्य कोष में जमा कर दिया जाए, ताकि उसके आधार पर प्रतिनिधियों का चयन सुनिश्चित किया जा सके।
VIII. सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सदस्यता शुल्क एवं संबद्धता शुल्क की राशि परियोजना कमिटी द्वारा जिला कमिटी एवं राज्य कमिटी को उनके शेयर के आधार पर सीधे जमा करना सुनिश्चित करेंगे। जिला कमिटी इस कार्य में सहयोग प्रदान करेगी।
बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के इस बैठक में चंद्रावती देवी,(प्रदेश अध्यक्ष), कुमार विंदेश्वर सिंह ( प्रदेश महासचिव), पूनम श्रीवास्तव (प्रदेश उपाध्यक्ष), लीलावती देवी (प्रदेश सचिव), सूर्यकांति देवी (प्रदेश कोषाध्यक्ष), गौतम कुमार सिंह ( प्रदेश अंकेक्षक) के साथ बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका उपस्थित थी।
