Thursday, June 25, 2026
Homeस्वामी सहजानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर 'व्याख्यानमाला-सह-सम्मान समारोह' कल

स्वामी सहजानन्द सरस्वती की पुण्यतिथि पर ‘व्याख्यानमाला-सह-सम्मान समारोह’ कल

पटना, 25 जून 2026।

किसानों के मसीहा और महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी पटना में एक भव्य और वैचारिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है। ‘एजुकेशनल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट संस्थान, पटना’ के तत्वावधान में कल यानी 26 जून, 2026 को दोपहर 3:00 बजे से बी० आई० ए० सभागार (सिन्हा लाईब्रेरी के सामने) में ‘स्वामी सहजानन्द सरस्वती व्याख्यानमाला-सह-सम्मान समारोह’ आयोजित किया जाएगा।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में बिहार सरकार के मंत्रियों, राजनेताओं, विधि विशेषज्ञों और प्रबुद्ध विचारकों का समागम होगा, जो स्वामी जी के विचारों और किसानों के उत्थान में उनके योगदान पर मंथन करेंगे।

बिहार सरकार के मंत्री करेंगे उद्घाटन और मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के माननीय मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल करेंगे। वहीं, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में खान एवं भूतत्व तथा कला संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी उपस्थित रहेंगे।

दिग्गज वक्ता और विशिष्ट अतिथियों का रहेगा जमावड़ा
समारोह के मुख्य वक्ता प्रख्यात राजनेता व विधान पार्षद इंजीनियर सच्चिदानंद राय होंगे, जो स्वामी सहजानन्द सरस्वती जी के विचारों की प्रासंगिकता पर अपना मुख्य व्याख्यान देंगे।

विशिष्ट अतिथियों की सूची में विधान पार्षद राजीव कुमार उर्फ गप्पू जी, बिस्कोमान (BISCOMAUN) के अध्यक्ष विशाल सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की सदस्या आश्रिती शर्मा, प्रख्यात समाचार विश्लेषक डॉ. संजय कुमार शामिल है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ चिकित्सक करेंगे , जाने-माने अधिवक्ता जताएंगे आभार

इस पूरे बौद्धिक विमर्श और सम्मान समारोह की अध्यक्षता इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्र. सिंह करेंगे। स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ. विनोद शर्मा स्वागताध्यक्ष के रूप में सभी अतिथियों का अभिनंदन करेंगे।

मंच का कुशल संचालन जनार्दन शर्मा योगी एवं भानु प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर पटना उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता डॉ. कौशलेन्द्र नारायण द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने की शामिल होने की अपील

संस्थान के निवेदक मंडल नरेश महतो, राजा राम सिंह, अजय शर्मा, संगीता सिंह, अशोक पाठक, विमल शर्मा, गुड़िया तिवारी, कंचन कुमारी एवं एजुकेशनल रिसर्च एण्ड डेवलपमेंट संस्थान ने शहर के सभी बुद्धिजीवियों, किसानों के हितचिंतकों और आम जनमानस से इस वैचारिक महाकुंभ में ससमय शामिल होने की अपील की है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे