G-HMMWBCZ928
Sunday, September 27, 2026
Homeपटना में रामनवमी की धूम: नितिन नवीन ने दी बधाई, बोले- 'प्रभु...

पटना में रामनवमी की धूम: नितिन नवीन ने दी बधाई, बोले- ‘प्रभु राम के कार्य में बाधा डालने वालों का अंत तय’

पटना | 26 मार्च, 2026
​भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने गुरुवार को पटना में ‘श्री श्री राम नवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति’ के कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने न केवल बिहारवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं दीं, बल्कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के संघर्ष और वर्तमान में रामभक्तों के उत्साह को लेकर बड़ा बयान भी दिया।

​नितिन नवीन ने अयोध्या का जिक्र करते हुए कहा कि 450 वर्षों के लंबे संघर्ष के बाद आज भव्य श्रीराम मंदिर बनकर तैयार है। उन्होंने पूर्ववर्ती स्थितियों पर कटाक्ष करते हुए कहा, “कुछ लोगों के कारण प्रभु श्री राम को लंबे समय तक टेंट में रहना पड़ा, लेकिन अब समय बदल चुका है। प्रभु श्रीराम के कार्य में जो भी बाधा बनेगा, उसका कार्य ही समाप्त हो जाएगा।”

​पटना की रामनवमी: 8 से 52 यात्राओं तक का सफर
​प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने पटना की रामनवमी के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला:
​विकास: वर्ष 2010 में मात्र 8 यात्राओं से शुरू हुआ यह सफर 2026 में 52 शोभा यात्राओं तक पहुँच गया है।
​सांस्कृतिक संगम: इस वर्ष झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश (मथुरा-वृंदावन) और काशी के कलाकार अपनी झांकियों और बैंड-बाजों के साथ शामिल हो रहे हैं।
​सजावट: पूरे पटना को लाखों महावीर ध्वजों और चंदन नगर की विशेष लाइटिंग से सजाया गया है।

​27 मार्च (कल) शाम 5:30 बजे से निकलने वाली इस भव्य शोभा यात्रा में ​महामहिम राज्यपाल: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन, ​मुख्यमंत्री: श्री नीतीश कुमार, वरिष्ठ सांसद और ‘रामायण’ फेम अरुण गोविल तथा लोकप्रिय कलाकार एवं सांसद मनोज तिवारी के साथ अनेक कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी:

​जनता से अपील: ‘नया इतिहास रचें’
​नितिन नवीन ने पटनावासियों से आग्रह किया है कि वे कल शाम भारी संख्या में निकलकर झांकियों और ढोल-नगाड़ों के मनोरम दृश्य का आनंद लें। उन्होंने विश्वास जताया कि इस वर्ष का आयोजन एक नया रिकॉर्ड बनाएगा और पूरे देश में बिहार की रामनवमी की चर्चा होगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे