Saturday, March 7, 2026
Homeबिहारजदयू का अब निशांत युग का आगाज, 8 मार्च को पार्टी की...

जदयू का अब निशांत युग का आगाज, 8 मार्च को पार्टी की सदस्यता लेने के साथ राज्यव्यापी जन संवाद करेंगे

अरुण कुमार पांडेय

नीतीश बोले-हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा

पटना,06 मार्च।
बिहार की सियासत सीएम नीतीश कुमार का युग समाप्ति के बीच उनके बेटे निशांत कुमार राजनीति में सक्रिय होने के साथ पार्टी का नेतृत्व करने वाले हैं।

निशांत कुमार 8 मार्च को जेडीयू की समारोहपूर्वक ग्रहण करेंगे
मुख्यमंत्री आवास में शुक्रवार को हुई बैठक में निशांत को लेकर बड़ी घोषणा की गई है विधायकों और मंत्रियों ने निशांत को लेकर मांग की कि उन्हें पार्टी की कमान दी जाए।

बैठक में विधायक चेतन आनंद ने निशांत को सीएम बनाने की आवाज बुलंद की।

सीएम नीतीश कुमार ने भरोसा दिया कि राज्यसभा में जाने के बाद बिहार से रिश्ता कायम रहेगा। वे पहले की तरह ही सबों का ख्याल रखेंगे और बिहार के विकास में योगदान करेंगे।

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को विश्वास दिलाया कि भले हि मैं राज्यसभा जा रहा हूँ
लेकिन आपलोगों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
हम बिहार में भी रहेंगे, सब काम होते रहेगा।
बिहार के विकास के लिए खूब काम कीजिए,
हम सब देखते रहेंगे। चिंता मत कीजिएगा… मै हूँ ना।

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद संजय झा ने कहा कि निशांत जदयू की सदस्यता लेंगे और उसके बाद पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे।पूरी पार्टी निशांत के साथ है। संजय झा की घोषणा का सभी विधायकों और मंत्रियों ने एक स्वर में स्वागत किया। एक तरह से जदयू का निशांत युग कल से शुरू हो जाएगा।

उधर केन्द्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा पार्टी अध्यक्ष व सीएम नीतीश कुमार ही सब निर्णय ले रहे हैं जो हम सभी के लिए मान्य है। अगला सीएम का निर्णय भी उन्हीं की राय से होगी।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे