Wednesday, February 18, 2026
Homeबिहारफार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा किसानों का लाभ: राम कृपाल...

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा किसानों का लाभ: राम कृपाल यादव

बिहार के 45.18 लाख किसानों की बनी आईडी, शेष का जल्द निर्माण; केसीसी लोन तुरंत उपलब्ध

पटना, 18 फरवरी 2026। बिहार में कृषि विभाग मिशन मोड में फार्मर आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) का कार्य तेजी से आगे बढ़ा रहा है। कुल 85.53 लाख पीएम किसान लाभार्थियों में से 45.18 लाख किसानों की फार्मर आईडी बन चुकी है, जो 50% से अधिक लक्ष्य की ऐतिहासिक उपलब्धि है।

योजनाओं का लाभ बिना रुकावट: कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि फार्मर आईडी पूरी होने तक किसानों को किसी भी योजना से वंचित नहीं किया जाएगा। फार्मर आईडी से किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन तुरंत मिलेगा और डिजिटल कृषि से बिचौलियों का खात्मा होगा।

राज्य सरकार का उद्देश्य सीधे किसानों तक लाभ पहुंचाना है।आय बढ़ाने पर जोर: मंत्री ने छोटे-सीमांत किसानों की आय दोगुनी करने, जोखिम कम करने के प्रयासों का जिक्र किया।

कृषि उद्यमिता, फसल प्रोसेसिंग और बाजार सुधार पर फोकस से बेरोजगारी घटेगी और समृद्धि आएगी। प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने धान-गेहूं की जगह उच्च मूल्य वाली फसलों को बढ़ावा देने की बात कही।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे