Friday, February 13, 2026
Homeनगर निगम की जन-सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण, त्वरित समाधान...

नगर निगम की जन-सुनवाई में नागरिकों की समस्याओं का निराकरण, त्वरित समाधान हेतु निर्देश निर्गत

पटना नगर निगम मुख्यालय में आज आयोजित जन-सुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत नगर क्षेत्र के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी शिकायतें एवं समस्याएँ प्रत्यक्ष रूप से नगर आयुक्त यशपाल मीणा के समक्ष रख कर अपना आवेदन भी दिया।

नगर आयुक्त यशपाल मीणा द्वारा अपने कार्यालय में शिकायत के साथ आए प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरतापूर्वक सुना गया और इसका उचित समाधान करने का आश्वासन भी दिया।

उल्लेखनीय है कि पटना नगर निगम मुख्यालय में आज आयोजित जन-सुनवाई में नागरिकों के कुल 32 आवेदन प्राप्त हुए। अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने प्रत्यक्ष संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

इसमें स्थापना शाखा-12, भुगतान संबंधित 4, निदेशक शाखा के 2, केंद्र प्रायोजित योजना-2 , अभियंत्रण शाखा-8 एवं अन्य 4 आवेदन आए ।

सभी मामलों में नगर आयुक्त ने नियमों के अनुरूप पारदर्शी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करने हेतु संबंधित अधिकारियों को शिकायतो की प्रगति की नियमित समीक्षा एवं मॉनिटरिंग कर तुरंत निदान करने का आदेश दिया।

पटना नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित प्रक्रिया के अंतर्गत दर्ज कराएं, ताकि उनका शीघ्र, सुव्यवस्थित एवं प्रभावी समाधान किया जा सके। इसके अतिरिक्त वो *पटना नगर निगम की टोल फ्री नंबर 155304 एवं ह्वाट्सऐप चैटबॉट 9264447449 पर Hi लिख कर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं

यह भी पढ़े

अन्य खबरे