G-HMMWBCZ928
Sunday, November 22, 2026
HomeTop Storiesमहागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा नहीं, घुसपैठिए बचाओ यात्रा थी – केंद्रीय...

महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा नहीं, घुसपैठिए बचाओ यात्रा थी – केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय

पटना। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजद और कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इन दलों ने बिहार को घुसपैठियों का अड्डा बनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में पूरे देश और बिहार में घुसपैठियों को संरक्षण दिया गया, वहीं राजद सरकार ने भी उन्हें बसाने का काम किया।

बिहार में मुख्यमंत्री द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन आज वितरित: अब ₹1100 प्रतिमाह

राय ने ये आरोप देश के एक प्रमुख टीवी चैनल के कार्यक्रम “अबकी बार किसकी सरकार?” में पूछे गए सवाल के जवाब में लगाए। उनसे जब बिहार में घुसपैठियों की संख्या के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि उनके पास कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन राजद और कांग्रेस ने हमेशा इस गतिविधि को बढ़ावा दिया है। उन्होंने दावा किया कि इसी वजह से चुनाव आयोग को एसआईआर (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) तक करानी पड़ी।

महागठबंधन की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ पर निशाना साधते हुए राय ने इसे ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ करार दिया। उनका कहना था कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव इस यात्रा के जरिए बिहार की जनता को गुमराह कर रहे हैं और घुसपैठियों को संरक्षण दे रहे हैं।

विधानसभा अध्यक्ष नन्द किशोर यादव ने उपराष्ट्रपति चुने गए सी.पी. राधाकृष्णन को दी बधाई

उन्होंने आगे राजद और कांग्रेस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का भी आरोप लगाया। राय ने कहा कि बिहार की जनता इस अपमान का करारा जवाब देगी।

बिहार में विधानसभा चुनावी सरगर्मी के बीच नित्यानंद राय के इन बयानों से सियासी माहौल और गरमा गया है।

बिहार कैबिनेट बैठक: 25 नए फैसले और योजनाओं की पूरी जानकारी | 2025

यह भी पढ़े

अन्य खबरे