Thursday, November 6, 2025
Homeबिहारबिहार में परिवहन सेवाओं को नई उड़ान: ई-टिकटिंग सुविधा और 80 पिंक...

बिहार में परिवहन सेवाओं को नई उड़ान: ई-टिकटिंग सुविधा और 80 पिंक बसों का लोकार्पण

पटना।

बिहार राज्य में परिवहन सेवाओं को और आधुनिक व सुरक्षित बनाने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन विशेष पिंक बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकेंगी, जिससे उनका सफर और अधिक सुरक्षित एवं आरामदायक होगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि पिंक बस सेवा से महिलाओं को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और उन्हें एक सुरक्षित माहौल में यात्रा का अनुभव मिलेगा। वहीं ई-टिकटिंग सुविधा से यात्रियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से टिकट मिल सकेगा, जिससे कतार में लगने की परेशानी और समय की बर्बादी से मुक्ति मिलेगी।

परिवहन विभाग के अनुसार, ई-टिकटिंग सुविधा लागू होने से बस संचालन में पारदर्शिता आएगी और यात्रियों को यात्रा संबंधी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।

इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित परिवहन विभाग, बिहार सरकार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

राज्य सरकार का मानना है कि इन पहलुओं से न केवल बिहार की परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी बल्कि महिलाओं और आम यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे