G-HMMWBCZ928
Thursday, October 8, 2026
HomeTop Storiesपटना में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की जोरदार शुरुआत, यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता

पटना में अतिक्रमण उन्मूलन अभियान की जोरदार शुरुआत, यातायात प्रबंधन को प्राथमिकता

पटना, 01 सितंबर 2025: आयुक्त, पटना प्रमंडल डॉ. चन्द्रशेखर सिंह के निर्देश पर पटना शहर में आज से अतिक्रमण उन्मूलन मल्टी-एजेंसी विशेष अभियान की शुरुआत की गई। अभियान में नगर निगम, पुलिस, ट्रैफिक, परिवहन, राजस्व, पथ निर्माण, स्वास्थ्य, अग्निशमन, विद्युत, वन तथा दूरसंचार विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

आयुक्त ने सभी संबंधित अनुमंडल पदाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए और व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही, पुनः अतिक्रमण रोकने के लिए फॉलो-अप टीम लगातार सक्रिय रहेगी।

जेपी गंगा पथ किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए आयुक्त डॉ. सिंह की समीक्षा बैठक, जनहित योजनाओं में बाधा बर्दाश्त नहीं

आज के अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ:

नगर परिषद खगौल: बताला फैक्ट्री से डीआरएम कार्यालय, डीआरएम कार्यालय से शिव मंदिर दल्लुचक खगौल तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। 1 पोस्टर और 8 बैनर जब्त किए गए। ₹400/- जुर्माना वसूला गया।

नगर परिषद दानापुर: सगुना मोड़ से आर.के. पुरम, खगौल रोड तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। 12 अवैध पोस्टर/बैनर जब्त किए गए। ₹500/- जुर्माना वसूला गया।

अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के तहत आज कुल ₹900/- जुर्माना वसूला गया। आयुक्त के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा विशेष वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।

जिलाधिकारी पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. के नेतृत्व में मतदाता पुन:निरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने की भागीदारी

आयुक्त डॉ. सिंह ने कहा कि अतिक्रमण उन्मूलन अभियान नियमित रूप से चलाया जाएगा और फॉलो-अप टीम पुनः अतिक्रमण की घटनाओं पर सख्ती से नजर रखेगी। दोषियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

विशेष अभियान की मॉनिटरिंग के लिए पांच-सदस्यीय सेल का गठन किया गया है, जिसमें पुलिस अधीक्षक (यातायात), अपर जिला दंडाधिकारी (नगर व्यवस्था), पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था), अपर नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट शामिल हैं। सभी सदस्य अभियान के दौरान संयुक्त रूप से निगरानी रखेंगे।

आयुक्त ने कहा कि सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और अतिक्रमण, यातायात व्यवधान या नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन शून्य सहिष्णुता के सिद्धांत पर काम करेगा।

मिशन विश्वकर्मा: पटना नगर निगम के 400 वाहन होंगे चकाचक, सफाई सेवाओं में आएगा सुधार

यह भी पढ़े

अन्य खबरे