G-HMMWBCZ928
Thursday, November 19, 2026
HomeTop Storiesपूर्व मध्य रेल ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का किया विस्तार,...

पूर्व मध्य रेल ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

पटना। आगामी दुर्गा पूजा और छठ पर्व के अवसर पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेल प्रशासन का कहना है कि त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

केवल 5 दिन शेष: 1 सितंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं मतदाता

किन-किन ट्रेनों का हुआ विस्तार?

1. पटलिपुत्र–बलिया (05297) और बलिया–पटलिपुत्र (05298) : 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन चलेंगी।

2. पटना–थावे (03215) और थावे–पटना (03216) : 01 अक्टूबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन संचालन।

3. धनबाद–गोरखपुर (03677) और गोरखपुर–धनबाद (03678) : 14 सितंबर से 01 दिसंबर तक (21 और 29 सितंबर को छोड़कर)

4. रानी कमलापति–दानापुर (01667) और दानापुर–रानी कमलापति (01668) : 27 सितंबर से 01 नवंबर तक (निर्धारित दिनों में)।

5. जबलपुर–दानापुर (01701) और दानापुर–जबलपुर (01702) : 26 सितंबर से 05 नवंबर तक

6. सोगरिया–दानापुर (09821) और दानापुर–सोगरिया (09822) : 27 सितंबर से 03 नवंबर तक।

7. सियालदह–पटना (03135) और पटना–सियालदह (03136) : 05 अक्टूबर से 16 नवंबर तक।

कितने फेरे रहेंगे?

इन ट्रेनों का संचालन प्रतिदिन या निर्धारित दिनों में होगा, जिससे यात्रियों को त्योहारों में टिकट की किल्लत से काफी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर ट्रेनों का संचालन 6 फेरों से लेकर 61 फेरों तक किया जाएगा।

पूर्व मध्य रेल ने पूजा स्पेशल ट्रेनों के संचालन का किया विस्तार, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे का संदेश

पूर्व मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पूर्व अधिकृत रेलवे पोर्टल या NTES ऐप पर गाड़ियों की तिथि व समय की अद्यतन जानकारी अवश्य चेक करें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे