पटना, 15 जुलाई 2025 — भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पटना जिले में Enumeration Form (गणना फॉर्म) संग्रह का कार्य तेजी से प्रगति पर है। इस अभियान की कमान स्वयं पटना जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस. एम. ने संभाल रखी है, जो प्रतिदिन फील्ड में जाकर न सिर्फ निगरानी कर रहे हैं, बल्कि आम नागरिकों से सीधे संवाद कर लोकतंत्र में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।
मतदाता सूची में सुधार को मिला जिला प्रशासन का सक्रिय नेतृत्व
डॉ. त्यागराजन एस. एम. की कार्यशैली में स्पष्टता, तत्परता और जमीनी सक्रियता की झलक देखने को मिल रही है। वे न केवल कार्यालय स्तर पर निरीक्षण कर रहे हैं, बल्कि नियमित रूप से विभिन्न वार्डों, पंचायतों और शहरी मोहल्लों में जाकर गणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया को समझ रहे हैं, आम नागरिकों की भागीदारी बढ़ा रहे हैं और बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) को आवश्यक निर्देश भी दे रहे हैं।
बिहार में मतदाता पुनर निरीक्षण अभियान: घुसपैठ के विरुद्ध लोकतंत्र की ढाल
प्रमुख पहलें और निरीक्षण बिंदु:
अब तक जिले में 85% से अधिक Enumeration Forms का संग्रह हो चुका है।
12 से 14 जुलाई के बीच 20 से अधिक बूथों का औचक निरीक्षण स्वयं डीईओ द्वारा किया गया।
महिलाओं, दिव्यांगों, युवाओं और नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष जोर।
सभी संबंधित अधिकारियों को कार्य की दैनिक रिपोर्टिंग और निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।
मतदाता पुनरीक्षण अभियान: सुप्रीम कोर्ट से विपक्ष को राहत नहीं
डॉ. त्यागराजन एस. एम. का संदेश:
“लोकतंत्र की नींव तभी मजबूत होती है जब प्रत्येक योग्य नागरिक इसमें भागीदारी निभाए। हमारा प्रयास है कि एक भी योग्य मतदाता छूटे नहीं। पटना के हर गली, हर गांव तक हम पहुंचकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो।”
बिहार: मतदाता पुनरीक्षण अभियान, “एक तरफ विपक्ष का विरोध, दूसरी तरफ प्रशासन की सजगता
अभियान का संदेश:
“चुनाव आयोग आपके द्वार – कोई योग्य मतदाता छूटे ना!”
इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ मतदाता सूची अद्यतन करना नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक चेतना को घर-घर पहुँचाना है। पटना जिले की यह पहल न सिर्फ राज्य बल्कि देश के लिए एक आदर्श बनकर उभर रही हैं।