Thursday, July 4, 2024
HomeTop Storiesचंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से...

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से बढ़े कुछ कंपनियों के शेयर

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ ही रॉकेट की रफ्तार से बढ़े कुछ कंपनियों के शेयर
चंद्रयान 3 चंद्रमा की सतह पर लैंड कर चुका है पर इस सफलता से कई कंपनियों एवम निवेशकों को भी उम्मीदें हैं। चंद्रयान 3 की सफलता में भारत की कुछ दिग्गज कंपनियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है।इन कंपनियों के शेयर भी रॉकेट की तरह ऊपर जायेंगे और इसे लेकर निवेशक भी उत्साहित हैं।
चंद्रयान-3 के इस सफर में इंडियन स्‍पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) के अलावा कई कंपनियों ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। मिशन सफल रहा तो इस कंपनियों के शेयरों में बंपर उछाल आने की संभावना है। ऐसे निवेशक जिन्होंने इन कंपनियों के शेयरों में निवेश किया है। वह मालामाल हो सकते हैं। इन शेयरों में पिछले कुछ समय से लगातार तेजी भी देखने को मिल रही है। अगर चंद्रमा पर भारत के अंतरिक्ष यान की सफलतापूर्वक लैंडिंग हो जाती है तो इससे देश की प्राइवेट स्पेस कंपनियों के लिए नए इनवेस्टमेंट के रास्ते और मौके खुल जाएंगे। आइए आपको बताते हैं ऐसी कौन सी 5 कंपनियां हैं जो इस मिशन से जुड़ी हुई हैं।
लार्सन एंड टुब्रो
चंद्रयान 3 के लिए एलएंडटी की एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी ने स्पेस हार्डवेयर और बूस्टर सेग्मेंट्स तैयार किए हैं। कंपनी ने अम्बिलिकल प्लेट प्रोवाइड कराने के साथ लॉन्च व्हीकल के सिस्टम इंटीग्रेशन में भी मदद की है। आज Larsen and Toubro Ltd के शेयरों में सुबह से तेजी देखने को मिल रही है।
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स
भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स यानी BHEL के शेयरों में भी तेजी बनी हुई है। चंद्रयान 3 मिशन के लिए BHEL ने इसरो को बैटरी सप्लाई की है। कंपनी के शेयरों में आज 2 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर आज 100.30 रुपये के स्तर पर करोबार कर रहे हैं। पिछले 6 महीनों में शेयर 42.05 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं।
हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स
चंद्रयान 3 के निर्माण के लिए कई जरूरी कंपोनेंट्स हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स ने उपलब्ध कराए हैं। हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स के शेयरों में भी आज सुबह से तेजी देखने को मिल रही है। शेयर में आज 27 अंकों से ज्यादा का उछाल आया है। शेयर अभी 3815 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स
सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ने अभी तक करीब 500 कंपोनेट्स अलग-अलग अंतरिक्ष मिशन के लिए उपलब्ध कराए हैं। सेन्टम इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयरों में पिछले पांच दिनों में 6 फीसदी से ज्यादा का उछाल आ चुका है। शेयर अभी 1385 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़
वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़ (Walchandnagar Industries) के शेयर पिछले एक महीने में 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ चुके हैं। हालांकि आज शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। वालचंदनागर इंडस्ट्रीज़ ने भी इसरो को कई जरूरी कंपोनेट्स उपलब्ध कराए हैं।
संबंधित स्टोरीज़
चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले ही रॉकेट बन गए इस कंपनी के शेयर, निवेशकों में
स्टॉक खरीदने की मची होड़
यह भी पढ़े

अन्य खबरे