Tuesday, October 22, 2024
Homeराष्ट्रीयसंसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष...

संसद में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोंक झोंक।

न्यूज लहर 10 अगस्त 2023

विपक्ष द्वारा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ लाए गए विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जोरदार बहस हुई।अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में आज राहुल गांधी ने अपने विचार रखे उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष को उनकी सांसदी बहाल करने के धन्यवाद दिया।राहुल गांधी ने सरकार पर मणिपुर मामले में घेरने की भरपूर कोशिश की उन्होंने मणिपुर की घटना पर बोलते हुए कहा की भारत माता की हत्या हुई है।उनके इस बयान पर सत्ता पक्ष ने जोरदार हंगामा किया और राहुल गांधी पर भारत माता के अपमान का आरोप लगाया।

गौरव गोगोई,असम के करियाबोर से कांग्रेस सांसद

प्रधान मंत्री का मौनव्रत तोड़ना जरूरी था इसलिए हमने अविश्वास प्रस्ताव लाया है।

आज सदन में यह सूचना थी की वायनाड सांसद आज लोकसभा में बोलेंगे,लेकिन कांग्रेस की ओर से असम सांसद गोगोई ने जब बोलना शुरू किया तो सत्ता पक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए राहुल गांधी के बोलने की मांग की।श्री गोगोई ने कहा की विपक्ष द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाना उनकी मजबूरी थी।मणिपुर की वीभत्स घटना पर प्रधानमंत्री मौन रहे,वो अभी तक मणिपुर क्यों नहीं गए।प्रधान मंत्री का मौनव्रत तोड़ना जरूरी था इसलिए हमने अविश्वास प्रस्ताव लाया है।उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री मोदी खुद को मजबूत कहते हैं लेकिन इतनी हिंसा के बाद भी मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बदला गया ह।उत्तराखंड और गुजरात के सीएम को चुनाव के पहले बदला गया,लेकिन इतनी हिंसा के बाद भी मणिपुर के मुख्यमंत्री को क्यों नहीं बदला गया है

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे  ने राहुल गांधी पर तंज कसा की शायद वो देर से उठे होंगे इसलिए सदन में देरी से पहुंचे।

सत्ता पक्ष की ओर से गोड्डा के सांसद और भाजपा नेता ने जोरदार बहस की,उन्होंने कहा की वो तो राहुल गांधी को सुनना चाहते थे लेटर में भी यही कहा गया फिर गोगोई को  बोलने का मौका क्यों दिया गया।फिर उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसा की शायद वो देर से उठे होंगे।निशिकांत दुबे ने इंडिया गठबंधन के नाम पर चुटकी लेते हुए कहा के विपक्ष के सभी नेता शायद I.N.D.I.A का फुल फॉर्म भी नहीं जानते होंगे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे