Saturday, October 5, 2024
HomeTop Storiesजन सुराज बेगूसराय विजय कुमार सिंह अध्यक्ष,तूफैल अहमद खान संगठन महासचिव और...

जन सुराज बेगूसराय विजय कुमार सिंह अध्यक्ष,तूफैल अहमद खान संगठन महासचिव और अजय कुमार बने मुख्य प्रवक्ता

न्यूज लहर:बेगूसराय 13 अगस्त 2024: कल दिनांक 12 अगस्त को बेगूसराय के पन्हास गार्डन एंड रिजॉर्ट में बेगूसराय जिला का संगठन घोषणा कार्यक्रम हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से हुई।इस सम्मेलन में राज्य से आए पर्यवेक्षक पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना,शिक्षाविद प्रमोद कुमार मिश्र,महेंद्र साहु एवं इंद्रदेव साहू उपस्थित हुए।किशोर कुमार मुन्ना ने अपनी राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि वो प्रशांत किशोर के विचारों और जन सुराज की नीतियों से प्रभावित होकर जन सुराज में शामिल हुए हैं।उन्होंने बेगूसराय जन सुराज के कार्यों की सराहना करते हुए इसे और ऊंचाइयों तक ले जाने की अपील की।

जा सुराज के युवा नेता संजय गौतम ने जन सुराज की अवधारणा से लोगों को अवगत करवाया तथा बेगूसराय में जन सुराज को मजबूत बनाने के संकल्प को दोहराया।संगठन घोषणा समिति के सदस्यों ने बेगूसराय जिले के संगठन की घोषणा की। विजय कुमार सिंह को अध्यक्ष , मो तूफैल अहमद खान को संगठन महासचिव,बबिता देवी को महिला अध्यक्ष,त्रिभुवन राय को किसान जिला अध्यक्ष,राजीव कुमार पासवान को युवा जिलाध्यक्ष,राम नंदन पासवान को अभियान समिति का संयोजक और अजय कुमार को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया।

Dr Hemant Kumar,Dr Nishant Ranjan

इसके अलावा अनुमंडल कार्यवाहक समिति की भी घोषणा की गई जिसमें रूपम कुमारी को सदर अनुमंडल ,सुनैना देवी को बलिया,रेखा शर्मा को बखरी, को मंझौल तथा को तेघड़ा अनुमंडल का महिला अध्यक्ष घोषित किया गया।

कार्यक्रम के पश्चात कार्यवाहक समिति के सदस्य घोषणा समिति के सदस्यों के नेतृत्व में गाजे बाजे के साथ पैदल मार्च करते हुए श्री कृष्ण ज्ञान पथ,बाघा रोड पहुंचे जहां बेगूसराय के जिला कार्यालय का उद्घाटन किया गया।पैदल मार्च में महिलाओं और युवा जन सुराजियो का उत्साह देखते ही बनता था।

कार्यक्रम में जिले के कई लोगों ने जन सुराज की सदस्यता ग्रहण किया जिसमें जन अधिकार पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष और

चेरिया बरियारपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी डॉ अभिषेक कुमार,बेगूसराय के युवा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर भारद्वाज प्रमुख थे।

कार्यक्रम की सफलता के लिए जिले के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ निशांत रंजन, डॉ हेमंत कुमार, डॉ संजय कुमार का मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे