Tuesday, April 8, 2025
HomeTop Storiesजन सुराज पार्टी की बीहट नगर इकाई गठित एम के मिश्र अध्यक्ष,गौरव...

जन सुराज पार्टी की बीहट नगर इकाई गठित एम के मिश्र अध्यक्ष,गौरव कुमार संगठन महासचिव, सुरजी कुमारी महिला अध्यक्ष,वार्ड पार्षद चंदन कुमार बने युवा अध्यक्ष

जन सुराज पार्टी की बीहट नगर इकाई गठित एम के मिश्र अध्यक्ष,गौरव कुमार संगठन महासचिव, सुरजी कुमारी महिला अध्यक्ष,वार्ड पार्षद चंदन कुमार बने युवा अध्यक्ष 

न्यूज लहर ब्यूरो,बेगूसराय 24 अक्टूबर

बीहट नगर परिषद: जन सुराज पार्टी की बीहट नगर परिषद के संगठन घोषणा कार्यक्रम आज ठकुरीचक में सुबोध सिंह के दरवाजे पर संपन्न हुई।आज की बैठक में जन सुराज के कई नेता शामिल हुए जिसमें मटिहानी प्रखंड उप प्रमुख एवं जिला सचिव सुधांशु सिंह,एडवोकेट रजनीश कुमार सिंह,संजय गौतम,राज्य अभियान समिति के अजीत गौतम,विंग कमांडर रंजीत कुमार,जिला पार्षद शिवचंद्र महतो,बरौनी उप प्रमुख सह सदर अनुमंडल महिला अध्यक्ष रूपम कुमारी,जन सुराज सदर प्रखंड युवा अध्यक्ष अगम कुमार,विक्रमपुर के मुखिया रमेश सिंह,लाइफ लाइन हॉस्पिटल के डॉ हेमंत कुमार,तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह,तेघड़ा नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि कन्हैया कुमार भारद्वाज,तेघड़ा नगर परिषद संगठन महासचिव अंजार साहब,तेघड़ा प्रखंड अभियान समिति संयोजक अविनाश कुमार शीलू,बेगूसराय के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ रंजन कुमार चौधरी,बरौनी प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजन कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।सभा की शुरुआत एडवोकेट रजनीश कुमार सिंह ने किया और जन सुराज पार्टी के उद्देश्य एवं नीतियों को उपस्थित जन समूह के बीच रखा।

सभा का संचालन मुख्य प्रवक्ता अजय कुमार एवं संगठन घोषणा अभिषेक कुमार ने किया।

बीहट नगर महिला अध्यक्ष

बीहट नगर परिषद संगठन के निम्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें एम के मिश्र को अध्यक्ष,कुमार गौरव को संगठन महासचिव,श्रीमती सुरजी पासवान को महिला अध्यक्ष,एडवोकेट चंदन कुमार को युवा अध्यक्ष,शिवम कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा अंशुमान शुभम को कार्यालय प्रभारी बनाया गया।

आठ उपाध्यक्ष बनाए गए जिसमें मो सरफराज अंसारी को उपाध्यक्ष के साथ मुख्य प्रवक्ता घोषित किया गया।इसके अलावा मो अनवरुद्दीन ,चंद्रचूड़ साव,राजाराम पासवान,चंदन कुमार,पवन कुमार,निवास यादव एवं अर्पणा कुमारी को उपाध्यक्ष बनाया गया।शंभू कुमार नगर प्रवक्ता बनाए गए।छह सदस्यीय अभियान समिति भी गठित हुई जिसमें राहुल कुमार नगर संयोजक एवं कृष्ण मुरारी,सुनीता देवी,अंकुर कुमार एवं ओम कुमार सदस्य के रूप में मनोनीत किए गए।

आज की बैठक को शिवचंद्र महतो,कुमार गौतम,जिला सचिव मो रिजवान उस्मानी,तेघड़ा प्रखंड अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह,कन्हैया कुमार भारद्वाज,डॉक्टर हेमंत कुमार ,बरौनी नगर परिषद जन सुराज के मुख्य प्रवक्ता अनवर हैरान,आदि ने भी संबोधित किया।

संगठन घोषणा कार्यक्रम के बाद नव मनोनीत पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पीला गमछा और फुल माला पहनाकर सम्मानित किया गया। संजय गौतम ने समापन भाषण देते हुए उपस्थित जन समूह से बीहट नगर परिषद में जन सुराज पार्टी को घर घर पहुंचाने की अपील की।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे