Tuesday, March 31, 2026
Homeरन फॉर गंगा' मैराथन में उमड़ा पटना का उत्साह: स्वच्छता और संरक्षण...

रन फॉर गंगा’ मैराथन में उमड़ा पटना का उत्साह: स्वच्छता और संरक्षण का दिया संदेश

रन फॉर गंगा’ मैराथन में उमड़ा पटना का उत्साह: स्वच्छता और संरक्षण का दिया संदेश

​पटना | 31 मार्च 2026
​पटना नगर निगम और सनातनी गंगा फाउंडेशन के साझा प्रयास से आज जेपी गंगा पथ पर ‘रन फॉर गंगा मैराथन 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के बैनर तले आयोजित इस दौड़ में शहर के 500 से अधिक धावकों और स्केटर्स ने हिस्सा लेकर गंगा संरक्षण और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

मैराथन में प्रतिस्पर्धा का कड़ा मुकाबला देखने को मिला। दौड़ प्रतियोगिता में वि Vishal चौहान ने बाजी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि स्केटिंग में सान्वी चौहान विजेता बनीं। शीर्ष तीन विजेताओं को कुल 50 हजार रुपये की पुरस्कार राशि (क्रमशः 25 हजार, 15 हजार और 10 हजार) प्रदान की गई।

​प्रतियोगिता के परिणाम:
मैराथन दौड़: विशाल चौहान (प्रथम), अजीत कुमार (द्वितीय), नूतन कश्यप (तृतीय)।

​स्केटिंग: सान्वी चौहान (प्रथम), मयन मिलिंद (द्वितीय), आरव कुमार (तृतीय)।

कार्यक्रम की शुरुआत दीघा विधायक श्री संजीव चौरसिया, महापौर श्रीमती सीता साहू और उप-महापौर श्रीमती रेशमी चंद्रवंशी ने हरी झंडी दिखाकर की। जेपी गंगा पथ गोलंबर से एलसीटी घाट तक की 4 किलोमीटर की इस दौड़ में युवाओं के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों की भागीदारी ने आयोजन में ऊर्जा भर दी। इस कार्यक्रम को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा सीएसआर के तहत प्रायोजित किया गया था।

विधायक संजीव चौरसिया ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी का साझा दायित्व है। वहीं, महापौर सीता साहू ने गंगा को पटना की जीवनरेखा बताते हुए कहा कि निगम गंगा को स्वच्छ और सुरक्षित रखने के लिए संकल्पित है। उप-महापौर रेशमी चंद्रवंशी ने इस बात पर जोर दिया कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब समाज के सभी वर्ग इसमें सक्रिय रूप से जुड़ेंगे।

​आयोजन के दौरान नगर निगम के वार्ड पार्षद, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और भारी संख्या में निगम कर्मी मौजूद रहे, जिन्होंने आमजन को ‘स्वच्छ पटना, सुंदर पटना’ का संदेश दिया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे