Monday, February 23, 2026
Homeबिहारमिशन 2026: वेंडिंग जोन से लेकर वेस्ट-टू-एनर्जी तक, पटना नगर निगम ने...

मिशन 2026: वेंडिंग जोन से लेकर वेस्ट-टू-एनर्जी तक, पटना नगर निगम ने तैयार किया राजधानी की सूरत बदलने का मास्टर प्लान

पटना | 31 दिसंबर, 2025पटना नगर निगम ने वर्ष 2025 में स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने के बाद अब वर्ष 2026 के लिए एक ‘स्मार्ट और व्यवस्थित’ रोडमैप तैयार किया है। निगम का मुख्य फोकस अब वेंडिंग जोन्स के विस्तार, कचरे से बिजली उत्पादन और शहर के सौंदर्यीकरण पर है।

1. वेंडिंग जोन्स का विस्तार:

सड़कों पर नहीं, अब अपनी जगह पर सजेंगी दुकानें

कदमकुआं वेंडिंग जोन की सफलता के बाद, पटना नगर निगम अब पूरे शहर में इसे लागू करने जा रहा है। नगर आयुक्त और अधिकारियों द्वारा किए गए स्थलीय निरीक्षण के बाद 4 प्रमुख अंचलों में नए वेंडिंग जोन प्रस्तावित किए गए हैं:|

अंचल का नाम और प्रस्तावित वेंडिंग जोन की संख्या

पाटलिपुत्र अंचल | 10

नूतन राजधानी अंचल | 07

कंकड़बाग अंचल | 05

बांकीपुर अंचल | 04

उद्देश्य: फुटपाथी दुकानदारों को स्थायी जगह देना और शहर को अतिक्रमण व जाम से मुक्ति दिलाना।

2. कचरे से बनेगी बिजली: मेगा सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट की शुरुआतपटना को ‘ग्रीन सिटी’ बनाने के लिए यूडीएचडी के सहयोग से एक विशाल एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना शुरू की गई है। इसमें 7-8 बहुराष्ट्रीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

* वेस्ट-टू-एनर्जी: 15 मेगावाट का बिजली संयंत्र स्थापित होगा।

* बायो-सीएनजी: 100 टीपीडी क्षमता का प्लांट।

* अन्य सुविधाएं: 700 टीपीडी खाद संयंत्र और वैज्ञानिक सेनेटरी लैंडफिल।

3. ‘रोशन पटना’ और पिंक टॉयलेट्स का जाल: नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए निगम ने निम्नलिखित योजनाओं पर मुहर लगाई है:

* स्ट्रीट लाइट सर्वे: पूरे शहर का सर्वे कराया जा रहा है, जिसके बाद जरूरत के अनुसार नई स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट लाइटें लगाई जाएंगी।

* पिंक टॉयलेट्स: महिलाओं की सुविधा और स्वच्छता के लिए भीड़भाड़ वाले इलाकों में आधुनिक ‘पिंक टॉयलेट्स’ की संख्या बढ़ाई जाएगी।

* ड्रेनेज सुधार: जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए नाला उड़ाही और ड्रेनेज मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर चलेगा।

4. दीवारों पर दिखेगी कला: सांस्कृतिक पहचान का संगमशहर को सुंदर बनाने के लिए प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की दीवारों पर आकर्षक वॉल पेंटिंग्स उकेरी जाएंगी। इन पेंटिंग्स में कलात्मक विषयों और रंगों के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया जाएगा।

नगर निगम का संदेश: 2025 की उपलब्धियां हमारी नींव हैं और 2026 की योजनाएं पटना को देश के शीर्ष स्वच्छ और सुव्यवस्थित शहरों की श्रेणी में खड़ा करने का हमारा संकल्प हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे