Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesपटना में 17वें दिन भी जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान, DM डॉ. त्यागराजन...

पटना में 17वें दिन भी जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान, DM डॉ. त्यागराजन एस.एम. के सख्त निर्देश: दोबारा अतिक्रमण पर FIR अनिवार्य, ₹36,700 जुर्माना वसूल

पटना, 19 दिसंबर 2025: जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. के सख्त निदेश पर पटना शहर में दिसंबर अभियान के 17वें दिन मल्टी-एजेंसी अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। नगर निगम, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य, पुलिस समेत कई विभागों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

विभिन्न अंचलों में अस्थायी-स्थायी अतिक्रमण हटाए गए, बैनर-पोस्टर जब्त हुए और कुल ₹36,700 का जुर्माना वसूला गया।DM का साफ निर्देश: सभी SDO-SDPO को अभियान प्रभावी ढंग से चलाने, व्यवधान डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई करने और फॉलो-अप टीम सक्रिय रखने का आदेश। आदतन अतिक्रमणकारियों को चिह्नित कर दंडित करें, दोबारा अतिक्रमण पर FIR दर्ज करें। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए थानाध्यक्ष स्टेशन डायरी में विवरण अंकित करेंगे।

आज की प्रमुख कार्रवाइयां:बांकीपुर अंचल: बुद्धमूर्ति-बारी पथ से अतिक्रमण हटाया, बांस-बल्ला जब्त।कंकरबाग: ओल्ड बाईपास से भूतनाथ रोड तक सफाई, 3 पोस्टर जब्त, ₹16,700 जुर्माना।दानापुर निजामत: सगुना मोड़ से ददन हांडी तक अतिक्रमण हटाया, 15 बैनर रिमूव, ₹9,500 जुर्माना।खगौल: दानापुर स्टेशन से कैंट रोड तक सफाई, होर्डिंग-मिट्टी जब्त, ₹1,400 जुर्माना।नूतन राजधानी: JP गोलंबर से डाक बंगला तक अतिक्रमण हटाया।

पाटलिपुत्र: दुर्गा आश्रम से राजा बाजार में 25-30 मकानों का नापी।

अजीमाबाद: बिग हॉस्पिटल से पहाड़ी मोड़ तक, 12 बैनर हटाए, ₹3,600 जुर्माना।

पटना सिटी: पटना साहिब स्टेशन से मोर्चा रोड तक, ₹4,400 जुर्माना।

फुलवारीशरीफ: चुनौटी कुआं से राय चौक तक नाला-ठेले हटाए, ₹1,100 जुर्माना।

DM ने पांच सदस्यीय मॉनिटरिंग सेल गठित किया, जिसमें ट्रैफिक SP, अपर DM समेत अधिकारी शामिल। उन्होंने कहा, “सुव्यवस्थित यातायात प्रशासन की टॉप प्राथमिकता, शून्य सहनशीलता पर कार्रवाई।” आयुक्त के निर्देश पर SP कार्तिकेय के. शर्मा के नेतृत्व में टीमें सक्रिय हैं। अभियान नियमित जारी रहेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे