Wednesday, March 18, 2026
HomeTop Storiesइंदौर में भीषण हादसा: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बिहार...

इंदौर में भीषण हादसा: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, बिहार के एक ही परिवार के 6 लोगों सहित 7 की मौत

​इंदौर (मध्य प्रदेश): इंदौर के ग्रेटर ब्रजेश्वरी कॉलोनी (बंगाली चौराहे के पास) में बुधवार तड़के एक हृदय विदारक दुर्घटना हुई। तड़के करीब 4 बजे एक घर के बाहर खड़ी इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरान हुए शॉर्ट सर्किट ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिसने देखते ही देखते तीन मंजिला मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे का मुख्य कारण

​पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगाई गई थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट पर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि घर के अंदर रखे गैस सिलेंडरों तक पहुँच गई। धमाके इतने जोरदार थे कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

​इस भीषण अग्निकांड में कुल 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है। मृतकों में बिहार के किशनगंज जिले के एक ही परिवार के 6 सदस्य शामिल हैं, जो इलाज के सिलसिले में इंदौर आए थे।

मृतकों की सूची:

  • विजय सेठिया (65 वर्ष) – कॉस्मेटिक कारोबारी
  • छोटू सेठिया (22 वर्ष)
  • सुमन (60 वर्ष)
  • मनोज (65 वर्ष)
  • सिमरन (30 वर्ष)
  • राशि सेठिया (12 वर्ष

​बताया जा रहा है कि विजय सेठिया की तबीयत खराब थी, जिसके कारण वे अपने परिवार के साथ इंदौर में रहने वाले रिश्तेदारों के यहाँ रुके हुए थे। किसे पता था कि इलाज के लिए आया यह परिवार इस भयावह हादसे का शिकार हो जाएगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे