Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesपटना नगर निगम के पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी यादव का निधन।...

पटना नगर निगम के पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी यादव का निधन। महापौर सीता साहू ने जताया शोक

पटना नगर निगम के पूर्व महापौर श्री कृष्ण मुरारी यादव जी का 11 अगस्त 2025 को दुखद निधन हो गया। नगर निगम परिवार, महापौर श्रीमती सीता साहू और सभी सम्मानित नागरिकों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

श्री यादव ने वर्ष 2002 से 2007 तक महापौर पद की जिम्मेदारी निभाई और निगम के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके नेतृत्व में नगर निगम को कई उपलब्धियां प्राप्त हुईं।

नगर निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया है। श्री यादव का पार्थिव शरीर 12 अगस्त 2025 को पटना नगर निगम मुख्यालय, महात्मा गांधी सिटी सेंटर से सुबह 11:30 बजे लाया जाएगा और इस अवसर पर एक शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। नगर निगम परिवार ने सभी से आग्रह किया है कि वे श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

नगर निगम परिवार और महापौर श्रीमती सीता साहू ने दिवंगत श्री कृष्ण मुरारी यादव के शोकसंतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है और ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे