Friday, March 20, 2026
Homeबिहाररामनवमी के दिन बिहार में हो सकता है नए मुख्यमंत्री का राज्याभिषेक?

रामनवमी के दिन बिहार में हो सकता है नए मुख्यमंत्री का राज्याभिषेक?

नीतीश कुमार द्वारा गत 6 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही बिहार में नए मुख्यमंत्री के लिए नामों पर अटकलों का बाजार गर्म है।

कभी नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा कोटे से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नाम आगे आता है तो कभी भाजपा का खेल नाम गुप्त है। किसके नाम का चिट्ठा खुलेगा यह अंदाज लगाना हरेक के लिए असंभव जैसा प्रतीत हो रहा है।

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जाने की सभी प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद भी राज्य में अपनी सक्रियता बनाए रखने से राजनैतिक हलकों में तरह तरह की चर्चा हो रही है।

अनेक जानकार इसपर चुटकी लेते हुए यह कहते भी नहीं चूक रहे कि शायद नीतीश कुमार भूल गए है कि उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता का चुनाव जीता है। अपने भाषण में भी वे कही भी राज्यसभा चुनाव जीतने का जिक्र नहीं किया है।

ऐसे में यह भी चर्चा है कि नीतीश कुमार ने जोश में आकर मुख्यमंत्री छोड़ने का निर्णय तो ले लिया लेकिन अब उनके समर्थकों, उनके पार्टी कार्यकर्ताओं का दबाव है कि वे बिहार छोड़कर नहीं जाए।

कारण कुछ भी हो लेकिन राजनैतिक जानकार का यह भी मानना है कि नीतीश कुमार के साथ जदयू और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में समन्वय बनने के बाद ही नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दिया है। और राज्यसभा की सदस्यता ली है।

अब 16 मार्च को घोषित राज्यसभा चुनाव परिणाम के 14 दिन के अंदर नीतीश कुमार को या तो विधान परिषद की सदस्यता या फिर राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना निश्चित है। अन्यथा 30 मार्च को नीतीश कुमार की राज्यसभा की सदस्यता अपने आप खत्म हो जाएगी।

अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य के सभी जिलों में समृद्धि यात्रा के तहत घूम रहे थे। जिसकी समाप्ति आज 20 मार्च को होनी है। इसके बाद किसी भी दिन नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

और राज्य में नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी। आज जेडीयू के संजय झा ने इस बारे में नया बयान देकर पेंच उलझाने का प्रयास भले ही किया हो। लेकिन वरिष्ठ भाजपा सूत्र के अनुसार यह सब चुनाव के पहले से ही निश्चित है।

और भाजपा के तरफ से बहुप्रतीक्षित बिहार का मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी भाजपाई की ताजपोशी होनी तय है। राम नाम पर राजनीति करने में आगे वरिष्ठ भाजपा सूत्र का यह पूरा प्रयास है कि नए मुख्यमंत्री का राज्याभिषेक रामनवमी के दिन ही हो।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे