Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमॉरीशस में गूँजी बिहार की सांस्कृतिक विरासत: मिथिला पेंटिंग और पांडुलिपि संरक्षण...

मॉरीशस में गूँजी बिहार की सांस्कृतिक विरासत: मिथिला पेंटिंग और पांडुलिपि संरक्षण पर हुआ ऐतिहासिक करार

पटना | 21 मार्च बिहार की समृद्ध कला और संस्कृति की चमक अब सात समंदर पार मॉरीशस में भी बिखर रही है। बिहार दिवस के गौरवशाली अवसर पर मॉरीशस के राजकीय दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और पर्यटन संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत की है। कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार और बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने मॉरीशस के शीर्ष नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकें कीं।

​भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मॉरीशस के राष्ट्रपति और कला एवं संस्कृति मंत्री से शिष्टाचार मुलाकात की। इस चर्चा का मुख्य केंद्र प्राचीन पांडुलिपियों का संरक्षण रहा। दोनों देशों ने गिरमिटिया इतिहास और प्राचीन विरासतों को सहेजने के लिए संयुक्त रूप से काम करने पर सहमति जताई। सचिव प्रणव कुमार ने प्रस्ताव दिया कि इन ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण, डिजिटाइजेशन और प्रदर्शनी के लिए एक समर्पित संग्रहालय का निर्माण किया जाए, जो हमारी साझा जड़ों को जीवंत रखेगा।

​मिथिला पेंटिंग का अंतरराष्ट्रीय विस्तार और ऑनलाइन क्लास
​बिहार की विश्वप्रसिद्ध मिथिला पेंटिंग को मॉरीशस में नई पहचान दिलाने पर भी विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। सचिव ने बताया कि मॉरीशस के युवाओं और बच्चों में इस कला के प्रति भारी उत्साह है। इसे देखते हुए:

​इच्छुक कलाकारों के लिए ऑनलाइन क्लास की सुविधा शुरू की जाएगी।

प्रशिक्षण कार्यशालाओं और प्रदर्शनियों के माध्यम से दोनों देशों के कलाकारों को एक साझा मंच दिया जाएगा।

​पर्यटन और कनेक्टिविटी: ‘पर्सन-टू-पर्सन’ संपर्क पर जोर
​पर्यटन के क्षेत्र में बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए BSTDC के एमडी नंद किशोर ने मॉरीशस के पर्यटन मंत्री और प्रमुख ट्रांसपोर्टर्स के साथ बैठक की। इस चर्चा का उद्देश्य बिहार और मॉरीशस के बीच कनेक्टिविटी को सुगम बनाना है ताकि ‘पर्सन-टू-पर्सन’ संपर्क बढ़ सके और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

​बिहार दिवस पर मॉरीशस को न्योता
​रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की दिशा में सचिव प्रणव कुमार ने मॉरीशस के प्रतिनिधियों और शिष्टमंडल को ‘बिहार दिवस’ के पावन अवसर पर बिहार आने का औपचारिक निमंत्रण दिया है। यह कदम न केवल कूटनीतिक बल्कि भावनात्मक रूप से भी दोनों क्षेत्रों को करीब लाएगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे