Thursday, March 5, 2026
Homeबिहारबिहार राज्यसभा चुनाव: NDA और महागठबंधन के नीतीश कुमार के साथ अनेक...

बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA और महागठबंधन के नीतीश कुमार के साथ अनेक दिग्गजों ने दाखिल किया नामांकन


​NDA की ओर से आज पांच उम्मीदवारों ने नामांकन पर्चा भरा। जिसमें सर्वप्रथम स्वयं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार मौजूद रहे, और उन्होंने अपना नामांकन भरा। जो NDA गठबंधन की एकजुटता का प्रमाण था। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे।

पटना: बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए होने वाले आगामी चुनाव को लेकर आज राजधानी पटना में सियासी हलचल तेज रही। बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह के कार्यालय कक्ष में सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और विपक्षी महागठबंधन के उम्मीदवारों ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके साथ NDA के निम्नलिखित प्रत्याशियों ने अपनी दावेदारी पेश की:

​श्री नितिन नवीन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और वर्तमान बिहार सरकार में मंत्री।

​श्री रामनाथ ठाकुर: जदयू के कद्दावर नेता और भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र।

​श्री उपेंद्र कुशवाहा: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख।

​श्री शिवेश कुमार: भाजपा के अनुभवी नेता।

​नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उपमुख्यमंत्री और गठबंधन के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे।


​वहीं दूसरी ओर, विपक्षी खेमे यानी महागठबंधन की ओर से श्री अमरेंद्र धारी सिंह ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने अपने समर्थकों और वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में प्रभारी सचिव को दस्तावेज सौंपे।

​नामांकन प्रक्रिया का विवरण
​बिहार विधानसभा की प्रभारी सचिव श्रीमती ख्याति सिंह ने सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को प्राप्त किया। स्क्रूटनी (जांच) की प्रक्रिया निर्धारित समय सीमा के भीतर की जाएगी।

​यह चुनाव बिहार की राजनीति के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले 20 साल से राज्य सत्ता के सिरमौर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार स्वेच्छा से राज्यसभा में जाने के लिए आवेदन दिया है।

वही इसमें NDA ने अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर एक मजबूत बिसात बिछाई है, जबकि महागठबंधन अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की पूरी कोशिश कर रहा है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे