G-HMMWBCZ928
Friday, September 25, 2026
Homeप्रेरणामुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान सम्राट अशोक को उनकी जयंती पर दी...

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महान सम्राट अशोक को उनकी जयंती पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना | 26 मार्च, 2026
​बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को अखंड भारत के महान शासक सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र में आयोजित राजकीय समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने सम्राट अशोक की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके महान आदर्शों को याद किया।


​
​इस गरिमामयी अवसर पर राज्य के दोनों उपमुख्यमंत्री—श्री सम्राट चौधरी एवं श्री विजय कुमार सिन्हा—भी मौजूद रहे। साथ ही जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी सहित बिहार सरकार के कई वरिष्ठ मंत्रियों और पदाधिकारियों ने भी सम्राट अशोक की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

​सम्राट अशोक की जयंती के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने एक बार फिर उनके शांति, अहिंसा और जनकल्याण के संदेशों को जीवंत कर दिया, जो आज भी शासन व्यवस्था के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे