Tuesday, March 10, 2026
Homeमनोरंजनकविता की धार, स्वच्छता की पुकार: पटना नगर निगम की अनूठी पहल!

कविता की धार, स्वच्छता की पुकार: पटना नगर निगम की अनूठी पहल!

पटना | 10 मार्च 2026
​आज मौर्य कॉम्प्लेक्स स्थित विवेकानंद पार्क तालियों की गड़गड़ाहट और स्वच्छता के संकल्प से गूंज उठा! पटना नगर निगम द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता जागरूकता कवि सम्मेलन’ में देश के प्रख्यात कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से “स्वच्छ पटना, सुंदर पटना” का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

समारोह का भव्य शुभारंभ महापौर श्रीमती सीता साहु एवं उपमहापौर श्रीमती रेश्मी कुमारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर सशक्त स्थायी समिति के सदस्य और गणमान्य पार्षदगण भी उपस्थित रहे।


​ महापौर का संदेश:

“स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली होनी चाहिए। आइए, अपने घर के साथ-साथ अपने शहर को भी स्वच्छ रखने का संकल्प लें।”

मंच पर सजी शब्दों की महफिल:

देशभर से आए कवियों ने अपनी कविताओं से स्वच्छता को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में रेखांकित किया:

​नीलोत्पल मृणाल: “थोड़ा सा नदी का पानी, मुट्ठी भर रेत रख लो… आने वाली पीढ़ियों को चलके दिखाएंगे कि पटना ऐसा हुआ करता था।”

​समीर परिमल: “डस्टबीन में बुरी आदतें फेंक कर, अपना पटना चकाचक बनाएंगे हम।”

​चंदन द्विवेदी: “साफ है घर तो साफ हों गलियां और शहर भी स्वच्छ रहे, कचरे का ठोस प्रबंधन भी तो मातृभूमि का वंदन है।”

​पंकज प्रसून और डॉ. तिष्या श्री की रचनाओं ने भी श्रोताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक और मंत्रमुग्ध किया।


​आज इस आयोजन में बड़ी संख्या में पटनावासियों ने भाग लिया और अपने शहर को चकाचक बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे