पटना | 16 फरवरीप्रेस मेंस वेलफेयर एसोसिएशन (PMWA) के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार और विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह से मुलाकात की।
इस मुलाकात का मुख्य उद्देश्य कोविड-19 महामारी के दौरान बंद की गई मान्यता प्राप्त पत्रकारों के रेल किराये में 50 प्रतिशत की छूट को पुनः बहाल कराना था।

प्रमुख मांगें और मौजूदा प्रावधान: प्रतिनिधिमंडल ने इस बात पर जोर दिया कि पत्रकारों को पेशेवर दायित्वों के निर्वहन के लिए निरंतर यात्रा करनी पड़ती है। नियमों के अनुसार:मान्यता प्राप्त पत्रकारों को मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों की सभी श्रेणियों में 50% की रियायत मिलती है।
राजधानी, शताब्दी और जन शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों के किराये में भी 50% की छूट का प्रावधान है। एसोसिएशन ने आग्रह किया है कि इन सुविधाओं को तत्काल प्रभाव से फिर से शुरू किया जाए।
इन जन-प्रतिनिधियों का मिला समर्थन: अपनी मांग को मजबूती से सदन में रखने के लिए प्रतिनिधिमंडल ने सत्तापक्ष और विपक्ष के कई वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।
पत्रकारों के इस मुद्दे पर MLC एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार, सौरभ कुमार (MLC), विधायक अरुण कुमार सिंह, आलोक मेहता, रणविजय साहू, करिश्मा राय और आई.पी. गुप्ता ने आश्वासन दिया है कि वे इस महत्वपूर्ण विषय को सदन की कार्यवाही के दौरान उठाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल पत्रकार: इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव दयाशंकर तिवारी और महासचिव विजय कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पत्रकारों का एक दल मौजूद रहा। प्रतिनिधिमंडल में प्रवक्ता बाल कृष्ण, राजकुमार यादव, त्रिलोकीनाथ, रजनीश कुमार आर्य, नवाब ए जमा, मदन मोहन ठाकुर, जियाउल हसन समेत कई अन्य वरिष्ठ पत्रकार शामिल थे।
