Monday, February 23, 2026
Homeविकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका अहम, सूरत में राष्ट्रीय...

विकसित भारत के निर्माण में शिक्षा की भूमिका अहम, सूरत में राष्ट्रीय कार्यशाला संपन्न; डॉ. संदीप सागर और डॉ. हरीश दास को मिली नई जिम्मेदारी



सूरत/पटना: सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (SVNIT), वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय (VNSGU) और शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला का भव्य समापन सूरत में हुआ।

25 से 28 दिसंबर 2025 तक चली इस कार्यशाला का मुख्य विषय “विकसित भारत में शिक्षा की भूमिका” रहा।


देशभर के शिक्षाविदों का जुटा महाकुंभ
इस राष्ट्रीय कार्यशाला में शिक्षा जगत की दिग्गज हस्तियों ने शिरकत की। मुख्य रूप से शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय विश्वविद्यालय संघ की सचिव डॉ. पंकज मित्तल, राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, राष्ट्रीय संयोजक श्री ए. विनोद, सह-संयोजक डॉ. संजय स्वामी और डॉ. राजेश्वर पाराशर उपस्थित रहे।


बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के सीनेट सदस्य अजय यादव और जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. परमेंद्र बाजपेई सहित देशभर के सैकड़ों कुलपतियों एवं वरिष्ठ शिक्षाविदों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 (NEP), भारतीय ज्ञान प्रणाली, कौशल विकास, और अनुसंधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन मंथन किया।


डॉ. संदीप सागर और डॉ. हरीश दास का बढ़ा कद
कार्यशाला के दौरान शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के सांगठनिक ढांचे को मजबूती देते हुए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई। न्यास के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री सुरेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया कि:

  • डॉ. संदीप सागर (संयोजक, दक्षिण बिहार प्रांत) को अब न्यास के ‘प्रतियोगिता प्रकल्प’ का राष्ट्रीय सह-संयोजक मनोनीत किया गया है।
  • डॉ. हरीश दास (सह-संयोजक, दक्षिण बिहार प्रांत) को अब दक्षिण बिहार प्रांत का प्रांत संयोजक नियुक्त किया गया है।

  • शिक्षा जगत में हर्ष की लहर

  • इन नियुक्तियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए न्यास के संरक्षक व नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के. सी. सिन्हा, एनआईटी पटना के निदेशक डॉ. पी. के. जैन, प्रांत अध्यक्ष प्रो. अरुण कुमार सिंह, प्रांत सह-संयोजक सुशील कुमार सिंह और पाटलिपुत्र विवि के न्यास संयोजक डॉ. संजय कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

  • वरिष्ठ शिक्षाविदों ने विश्वास जताया कि डॉ. संदीप सागर और डॉ. हरीश दास के सक्षम नेतृत्व में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास शिक्षा के भारतीयकरण और विश्वविद्यालयों में रचनात्मक कार्यों को एक नई गति प्रदान करेगा।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे