Monday, February 23, 2026
Homeपटना नगर निगम का विशेष अभियान : दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि...

पटना नगर निगम का विशेष अभियान : दुर्गा पूजा के दौरान रात्रि सफाई और निगरानी कड़ी

पटना, 15 सितंबर 2025।

दुर्गा पूजा और नवरात्रि जैसे आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए पटना नगर निगम ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने बैठक कर सभी अंचलों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेषकर पूजा पंडालों और सार्वजनिक स्थलों पर रात्रि में सफाई अभियान चलाया जाये और टीमें चौकस रहें।

मुख्य बिंदु

सभी छह अंचल — नूतन राजधानी, पाटलिपुत्र, कंकड़बाग, बांकीपुर, अजीमाबाद और पटना सिटी — में कार्यपालक पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

त्योहार के दौरान बढ़ने वाले कचरे की मात्रा को देखते हुए शहर को “कचरा-मुक्त” और “प्लास्टिक-मुक्त” बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

सफाई कार्यों की औचक जांच के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।

अभियान के तहत विशेष निर्देश

पूजा पंडालों के पास चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव।

सभी वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा गाड़ी की उपलब्धता।

बिजली की समस्याओं का त्वरित समाधान।

जीरो वेस्ट पंडाल का निर्माण और सम्मान।

प्रत्येक पंडाल में “स्वच्छता कलश” जहां पूजा का कचरा एकत्रित किया जाएगा।

प्लास्टिक बोतलों के लिए बॉटल बैक सिस्टम।

आईसी और बिंग हेल्पर टीम लोगों को जागरूक करेगी।

निगम की गाड़ियां नियमित रूप से स्वच्छता कलश को कलेक्ट करेंगी।

गंदगी फैलाने वालों पर होगी निगरानी

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे “मेरा शहर, मेरी जिम्मेदारी” की भावना के साथ स्वच्छता अभियान में सहयोग दें। गंदगी फैलाने वालों की सूचना निगम हेल्पलाइन 155304 या व्हाट्सऐप चैटबॉट पर दी जा सकती है।

बैठक में अपर नगर आयुक्त, उप नगर आयुक्त, सभी अंचलों के कार्यपालक पदाधिकारी, नोडल अधिकारी और नगर निगम कर्मी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे