पटना, 06 सितंबर 2025:
जिला पदाधिकारी पटना के निर्देश पर वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025-26 के तहत आयोजित होने वाली जिलास्तरीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह प्रतियोगिता 23 से 27 सितंबर 2025 तक पटना के पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग और शहर के अन्य खेल स्थलों पर आयोजित होगी।
यह निर्णय राज्य के विद्यालयों में चल रही अर्द्ध वार्षिक परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी के पत्र के आलोक में जिला प्रशासन ने आयोजन की तिथि परिवर्तित की है।
पटना मेट्रो अपडेट | DM और SSP का संयुक्त निरीक्षण
उद्घाटन समारोह
प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 23 सितंबर को पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग में आयोजित किया जाएगा।
निबंधन प्रक्रिया
पटना जिला खेल पदाधिकारी ओम प्रकाश ने जानकारी दी कि विद्यालय 4 से 13 सितंबर 2025 तक अपना निबंधन जिला खेल पदाधिकारी कार्यालय, खेल भवन सह व्यायामशाला भवन, राजेंद्र नगर, पटना में करा सकते हैं। विद्यालयों को अपने छात्र-छात्राओं का विवरण निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ जमा करना होगा।
कब और कहां होंगी प्रतियोगिताएं
एथलेटिक्स (अंडर-14/17/19) – 23 से 25 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
बैडमिंटन – 23 से 24 सितंबर – बी.पी. सिन्हा राष्ट्रीय विद्यालय, राजेंद्र नगर
वॉलीबॉल – 23 से 24 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
बास्केटबॉल – 24 से 25 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
कुश्ती (ग्रीको रोमन/फ्री स्टाइल) – 24 व 26 सितंबर – खेल भवन, राजेंद्र नगर
खो-खो – 26 से 27 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
योगा – 26 सितंबर – खेल भवन, राजेंद्र नगर
कराटे – 24 से 25 सितंबर – खेल भवन, राजेंद्र नगर
शतरंज – 23 से 24 सितंबर – चेस अकादमी, पाटलिपुत्र खेल परिसर
हैंडबॉल – 24 सितंबर – इंदर सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय, शेरपुर मनेर
कबड्डी – 25 से 27 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
क्रिकेट चयन ट्रायल – 25 से 27 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
हॉकी – 23 से 24 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर / 24-25 सितंबर – शास्त्रीनगर गर्ल्स स्कूल
रग्बी – 27 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
वुशू – 23 से 24 सितंबर – साई प्रशिक्षण केंद्र
फुटबॉल – 26 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
टेबल टेनिस – 23 से 24 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
तीरंदाजी – 24 से 25 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
सेपकटकरा – 25 से 26 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिस
तलवारबाजी – 24 से 25 सितंबर – खेल भवन, राजेंद्र नगर
तैराकी – 24 से 25 सितंबर – चंद्रगुप्त जल विहार, मोइनुलहक स्टेडियम
साइक्लिंग – 26 सितंबर – पाटलिपुत्र खेल परिसर
अब ज़िला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन और भी व्यवस्थित रूप से होगा। इस प्रतियोगिता से न सिर्फ़ विद्यार्थियों में खेल प्रतिभा को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों का चयन भी किया जाएगा।
*बच्चों की तस्करी का भंडाफोड़ | Patna Rail Police की कार्रवाई | DIG Rajiv Mishra*