, 6 अगस्त 2025:
पटना जिले में गंगा और अन्य सहायक नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई क्षेत्रों में पानी प्रवेश कर गया है, जिससे स्थानीय निवासियों की दैनिक दिनचर्या पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना जिलाधिकारी त्यागराजन एम. एस. के निर्देश पर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन की शुरुआत की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त 2025 से विभिन्न अनुमंडलों में कुल 6 सामुदायिक रसोई केंद्र (Community Kitchen) संचालित किए जा रहे हैं, जो निम्नलिखित स्थानों पर कार्यरत हैं:
१) अथमलगोला – मध्य विद्यालय, सबनीमा (१)
२) बाढ़ – प्राथमिक मध्य विद्यालय, कचहरी बाढ़, प्रखंड परिसर (१)
३) मोकामा – प्रखंड परिसर (१)
४) पटना सदर पाटलिपुत्र – बिंद टोली, जेपी गंगा पथ, (१) दीघा घाट, जेपी गंगा पथ (१)
५) दानापुर – बलदेवा हाई स्कूल, दानापुर (१)
इन कम्युनिटी किचन के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित लोगों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की भोजन संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े।

पटना जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को भूखा न रहना पड़े। इसके अतिरिक्त, राहत कार्यों की निगरानी और जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सहायता प्रदान करने के लिए अधिकारियों को सतर्क किया गया है।
जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकता होने पर नजदीकी राहत केंद्र या कम्युनिटी किचन से संपर्क करें।
