Monday, February 23, 2026
Homeपटना में बनेगा ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’, नीतीश कुमार...

पटना में बनेगा ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान’, नीतीश कुमार करेंगे शिलान्यास

 

पटना: बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा राजधानी पटना के बोरिंग रोड, बोरिंग कैनाल रोड क्षेत्र में ‘देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क)’ का शिलान्यास किया जाएगा। शिलान्यास समारोह में माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कर-कमलों से यह ऐतिहासिक पहल संपन्न होगी।

पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान का दूसरा दिन: अव्यवस्था नहीं, व्यवस्थित हो रहा है पटना

उद्यान में कचरे से बनी कलाकृतियों, राज्य की समृद्ध कला-संस्कृति और बंधुत्व की गौरवशाली परंपरा को नया स्वरूप देकर प्रस्तुत किया जाएगा। दस एकड़ क्षेत्रफलक में बनने वाले इस अनूठे पार्क में विभिन्न अनुपयोगी वस्तुओं से बिहार की कलाएं, राज्य के महापुरुषों व वन्यजीवों की झलक भी नजर आएगी।

आमजन की लापरवाही से भी पटना में जलजमाव: खुले नालों में कचरा फेंकने से बिगड़ी जलनिकासी

इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम एवं नगर विकास मंत्री श्री सम्राट चौधरी, श्री विजय कुमार सिन्हा, पथ निर्माण मंत्री श्री नितिन नवीन, महापौर श्रीमती सीता साहू, उपमहापौर श्रीमती रश्मि कुमारी, नगर आयुक्त श्री शिवजी कुमार समेत कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे।

न्यू डाकबंगला रोड पर मौत से जूझते वाहन चालक, नाले की खुदाई के बीच बिना सुरक्षा चल रहा ट्रैफिक

यह शिलान्यास समारोह 6 अगस्त, 2025 को सोमवार प्रातः 10:30 बजे बोरिंग कैनाल रोड, पटना स्थित स्थल पर आयोजित होगा। बिहार सरकार का यह प्रयास राज्य की सांस्कृतिक विरासत और नवाचार दोनों को एक नए मंच पर लाएगा।

बिहार में शराबबंदी हटाना राजनैतिक दल की स्वार्थी सोच

यह भी पढ़े

अन्य खबरे