Monday, February 23, 2026
HomeTop Storiesपटना में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी तेज, 1 अगस्त से...

पटना में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी तेज, 1 अगस्त से लगेगा विशेष कैम्प

पटना, 31 जुलाई 2025: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिलाधिकारी, पटना द्वारा आगामी निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान, 2025 की तैयारियों को लेकर एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों (ईआरओ) को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया है।

कौन जीतेगा बिहार?/ वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडे/ विस्तृत चर्चा/

इस अभियान के तहत विशेष कैम्प आयोजित किए जाएंगे, जिनका उद्देश्य ‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ के संकल्प को आगे बढ़ाना है। नागरिकों को अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराने हेतु दावों एवं आपत्तियों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन को मिशन मोड में किया जाएगा। सभी ईआरओ को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि 2 अगस्त से 1 सितंबर तक हर सोमवार से रविवार, प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों एवं शहरी निकाय कार्यालयों में विशेष कैम्प आयोजित कर जनभागीदारी सुनिश्चित करें।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, 1 अगस्त 2025 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। प्रारूप सूची को नागरिक आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04) पर देख सकते हैं। मतदाता अपना नाम, विवरण आदि की जांच कर 1 अगस्त से 1 सितंबर के बीच दावा एवं आपत्तियां दाखिल कर सकते हैं। सभी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

इस तैयारी की एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में आज 31 जुलाई को सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के 6,192 बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं सुपरवायजरों का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य दावों एवं आपत्तियों की प्रक्रिया को सुदृढ़ बनाना तथा मतदाता सूची को अधिक प्रामाणिक व त्रुटिरहित बनाना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को मजबूत करने का एक महत्त्वपूर्ण कदम है और प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रह जाए। यह अभियान गत वर्षों से अलग हटकर अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे