Saturday, July 6, 2024
Homeबिहारकुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी,पत्नी मुंगेर...

कुख्यात अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी,पत्नी मुंगेर से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव

 कुख्यात अपराधी अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी,पत्नी मुंगेर से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव

न्यूज लहर:20 मार्च: नवादा के कुख्यात अपराधी सरगना अशोक महतो ने 62 साल की उम्र में रचाई शादी,पत्नी मुंगेर से लड़ेंगी लोकसभा का चुनाव। राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के बीच  फिर एक इतिहास दोहराया गया है चुनाव लडने के लिए अयोग्य कुख्यात बाहुबली अशोक मेहता ने कल ही पटना जिले के करौटा स्थित जगदम्बा मंदिर में शादी कर ली।बताते चलें कि पिछले सप्ताह से ही अटकलें तेज थी की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अशोक महतो को मुंगेर से सांसद ललन सिंह के खिलाफ अशोक महतो को चुनावी अखाड़े में कूदने को कहा था।उन्होंने अशोक महतो को लड़की खोजकर शादी करने की सलाह दी थी।इस बात को अशोक महतो ने गंभीरता से लेते हुए शादी के लिए लड़की की तलाश शुरू कर दी थी,अंततः उनकी खोज पूरी हुई और मुंगेर जिले के बरियारपुर गांव की लॉ ग्रेजुएट से उनका विवाह संपन्न हो गया।अब देखना है की लालू प्रसाद उनकी नई नवेली पत्नी को मुंगेर से राजद के सिंबल पर चुनाव लड़वाते हैं या कांग्रेस का हाथ पकड़ाते हैं।

मुंगेर से वर्तमान सांसद श्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी माने जाते हैं।जदयू जब महागठबंधन में थी तो भाजपा को भी उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार नहीं मिल रहा था।भाजपा ने तब अनंत सिंह,सुरजभान जैसे बाहुबलियों को मुंगेर लोकसभा से चुनाव लडने का ऑफर दिया था पर कोई तैयार नहीं हुआ था।बदली हुई राजनीतिक परिस्थिति में महागठबंधन की भी यही स्थिति थी लेकिन लालू प्रसाद यादव जैसे माहिर खिलाड़ी ने बहुत जल्द इसका समाधान ढूंढ लिया।

अब मुंगेर से ललन बाबू के खिलाफ अशोक महतो ही उम्मीदवार होंगे इसकी पूरी संभावना है।अशोक महतो कुर्मी जाति से हैं और अपराध जगत के बेताज बादशाह रहे हैं।मुंगेर लोकसभा के जातीय समीकरण की बात करें तो यह एक भूमिहार बहुल क्षेत्र है ,भूमिहारों के अलावा इस लोकसभा में यादव ,कुर्मी,कोयरी और धानुक जाति की अच्छी खासी आबादी है। लालू प्रसाद ने पहले भी कुर्मी जाति के पत्रकार रहे प्रगति मेहता को ललन बाबू के खिलाफ आजमाया था पर वो विफल रहे।अशोक महतो के मुंगेर से चुनाव लडने पर कुर्मी और धानुक जाति के मतदाताओं में वो सेंध लगाने में वो निश्चित कामयाब होंगे।मुंगेर लोकसभा में मुस्लिम मतदाताओं की भी खासी संख्या है तो यादव,मुस्लिम,कुर्मी,धानुक समीकरण ने यदि अशोक महतो को साथ दिया तो परिणाम उनके पक्ष में भी जा सकता है।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे