Friday, March 20, 2026
Homeपटना में राम जन्मोत्सव की धूम: 48वीं भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ तेज,...

पटना में राम जन्मोत्सव की धूम: 48वीं भव्य शोभायात्रा की तैयारियाँ तेज, राज्यपाल और गणमान्य हस्तियों को मिला निमंत्रण

पटना | २१ मार्च, २०२६

​मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आगामी 27 मार्च 2026 (शुक्रवार) को पटना की सड़कों पर भक्ति और उत्साह का सैलाब उमड़ने वाला है। श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा आयोजित होने वाली इस 48वीं भव्य शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत झोंक दी है।

​पिछले कई दिनों से समिति के सदस्य पटना के विभिन्न क्षेत्रों में छोटी-छोटी टोलियाँ बनाकर सघन जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को इस धार्मिक और सांस्कृतिक अनुष्ठान से जोड़ना है।

​शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाने हेतु समिति ने विशेष पहल की है। इसी कड़ी में नागालैंड के माननीय राज्यपाल सह बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री नंद किशोर यादव एवं पटना साहिब के विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है।

साथ ही, नगर के गणमान्य नागरिकों, प्रमुख समाजसेविओं, सनातन संस्कृति के प्रेमियों और ख्याति प्राप्त कलाकारों को भी इस दिव्य आयोजन का हिस्सा बनने का बुलावा भेजा गया है।

श्री राम जन्मोत्सव समिति ने समस्त राम भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर इसे दिव्य और ऐतिहासिक बनाएं। समिति का उद्देश्य केवल आयोजन करना ही नहीं, बल्कि इस पावन अवसर के माध्यम से समाज में प्रेम, एकता और आपसी भाईचारे का संदेश फैलाना तथा सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं को सशक्त करना है।

​इस महत्वपूर्ण जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राजेश चन्द्रबंशी, उपाध्यक्ष प्रभाकर मिश्र, नरेन्द्र कुमार, प्रोफेसर अरुण कुमार, सुजीत सिंह कुशवाहा, महामंत्री मुरारी राय, मंत्री विनय कुमार बिट्टू, श्रवण कुमार चंद्रवंशी, शंकर मेहता, कीर्ति यादव, प्रमोद राज, संतोष कुमार चौरसिया ने मुख्य भूमिका निभाई।

​व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु मीडिया प्रभारी बाबु भाई, सोशल मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार, फोटोग्राफर गौरव कुमार सिंह, कार्यालय प्रभारी गौरव कुमार, प्रमोद कुमार राज एवं कार्य समिति सदस्य अभय कुमार, आकाश कुमार निराला, संतोष विद्रोही, नीतीश कुमार, विनय कुमार, शंकर कुमार कसेरा, संजय सिन्हा सहित अनेक कार्यकर्ता दिन-रात सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे