राजस्व कर्मी भ्रम में ना रहे। राज्य में कल भी एनडीए की सरकार थी, आज भी एनडीए की सरकार है, और कल भी एनडीए की ही सरकार रहेगी। लोग जो बरगलाने का कोशिश कर रहे हैं।
राजस्व कर्मचारी एवं अंचलाधिकारियों को यह आश्वासन दे रहे हैं की राज्य की सत्ता में बदलाव होगा। भ्रष्टाचार को रोकने की बात करने वाले सत्ता से चले जाएंगे। फिर वही मौज होगा वाले लोगों का सपना कभी साकार नहीं होगा।
राज्य सरकार के बदनाम राजस्व विभाग को सुधारने का जो कार्य देश के प्रधानमंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यहां शुरू हुआ है उसे परिणाम तक पहुंचाना राज्य सरकार का दायित्व है। इस विभाग का मंत्री रहने के कारण यह दायित्व का निर्वहन ही मेरा एकमात्र लक्ष्य है। यह कहना है राज्य के उपमुख्यमंत्री एवं राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा का
राज्य भर में लंबित 40 लाख परिमार्जन और 6 लाख मोटेशन से संबंधित विवादों को मिटाने का लक्ष्य राजस्व विभाग का है। जो राजस्व कर्मी जब तक हड़ताल कर रहे हैं। राज्य सरकार के संज्ञान में है। यह लोग अपनी विश्वसनीयता और सहानुभूति खो रहे हैं।
राजस्व मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने चेतावनी के लहजे में राजस्व कर्मियों को कहा है कि, वह समय रहते सुधर जाए। बिहार का राजस्व विभाग राज्य के लिए अभिशाप बन गया था।
अब यहां की डबल इंजन सरकार ने इसकी छवि सुधारने का बीड़ा उठाया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान नहीं रुकेगा। बिहार की छवि सुधारने के लिए राजस्व विभाग का सुधारना अत्यंत आवश्यक।
उन्होंने एक बार फिर यह चेतावनी दी है कि राजस्व कर्मी किसी भी भ्रम में ना रहे। अपनी जिम्मेदारी को संभाले। क्योंकि अब जो अच्छा काम करेगा उसे ही सम्मान मिलेगा। और विभाग को बदनाम करने वाले लोगों को उनकी जगह दिखाई जाएगी।
उनके अनुसार इस आंदोलन से विभाग में काम करने वाले अंचलाधिकारी भी दुखी है। इससे उनकी छवि भी धूमिल हो रही है। इसीलिए वह अपने क्षेत्र में इस हड़ताल पर पूरी सहयोग नहीं दे रहे तो अब उन्हें धमकी मिल रही है उन्हें परेशान किया जा रहा है।
यह अनुचित है राज्य सरकार संदिग्ध कर्मियों की पहचान करने में जुटीई है उनकी पहचान करके उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
