Saturday, February 28, 2026
HomeTop Storiesसावधान, होली में मुर्गे की पार्टी हो सकता है जोखिमभरा

सावधान, होली में मुर्गे की पार्टी हो सकता है जोखिमभरा

पटना | 27 फरवरी, 2026 होली के त्योहार से ठीक पहले राजधानी पटना में बर्ड फ्लू (H5N1) ने दस्तक दे दी है, जिससे चिकन प्रेमियों और प्रशासन के बीच हड़कंप मच गया है।

चितकोहरा स्थित पोल्ट्री फार्म में बड़े पैमाने पर वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

चितकोहरा बना केंद्र: 6000 मुर्गियों को किया गया दफन: पटना के चितकोहरा (कौशल नगर) स्थित बिहार एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का बड़ा केंद्र मिला है। फरवरी की शुरुआत में अचानक कौओं की मौत के बाद जब मुर्गियों के सैंपल कोलकाता और भोपाल की लैब भेजे गए, तो वहां H5N1 वायरस की पुष्टि हुई।

संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने लगभग 4,575 से 6,000 मुर्गियों को मारकर नमक के साथ जमीन में दफन कर दिया है।

पटना जू और पार्क एक हफ्ते के लिए बंद: वायरस का फैलाव कौओं के जरिए पीसी कॉलोनी, हाईकोर्ट कैंपस और आसपास के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने की आशंका है। सुरक्षा के मद्देनजर:पटना जू (संजय गांधी जैविक उद्यान) और प्रमुख पार्कों को एक सप्ताह के लिए आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

प्रभावित पोल्ट्री फार्म के 1 किलोमीटर के दायरे को ‘संक्रमित जोन’ घोषित कर सैनिटाइजेशन अभियान चलाया जा रहा है।

प्रशासन की सख्त कार्रवाई और निगरानी: पशुपालन विभाग की विशेष टीमें पटना के अन्य पोल्ट्री फार्मों से भी लगातार सैंपल ले रही हैं। संक्रमित क्षेत्र को पूरी तरह सील कर दिया गया है और वहां निगरानी टीम तैनात है।

प्रशासन ने अपील की है कि कहीं भी मृत पक्षी दिखने पर तुरंत इसकी सूचना विभाग को दें।

होली से पहले बरते ये सावधानियां: होली के दौरान चिकन की भारी मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सख्त गाइडलाइन जारी की है:

कच्चे मांस से दूरी: कच्चे या अधपके चिकन के संपर्क में आने से बचें।

पकाकर खाएं: यदि चिकन खा रहे हैं, तो सुनिश्चित करें कि वह 70°C से अधिक तापमान पर अच्छी तरह पका हो।

साफ-सफाई: मांस खरीदते या काटते समय मास्क और ग्लव्स का प्रयोग करें।

यह भी पढ़े

अन्य खबरे