पटना सिटी में ‘इंटरियो बाय गोदरेज’ के नए फर्नीचर स्टोर का भव्य उद्घाटन
बिष्णु नारायण चौबे
पटना। पटना सिटी के अशोक कॉम्प्लेक्स (गुरु गोबिंद सिंह लिंक पाथ) में आज मशहूर फर्नीचर ब्रांड ‘इंटरियो बाय गोदरेज’ के एक नए और भव्य स्टोर का उद्घाटन किया गया। यह नया आउटलेट पटना सिटी और आस-पास के निवासियों को आधुनिक और स्टाइलिश होम फर्निशिंग के बेहतरीन विकल्प प्रदान करेगा।
बिहार कैबिनेट बैठक: 23 प्रमुख एजेंडों पर लगी मुहर
इस खास अवसर पर उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
इस नए स्टोर का विधिवत उद्घाटन पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा द्वारा किया गया। समारोह में कुम्हरार के विधायक संजय कुमार गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
राधा एजेंसी के अमित वर्मा ने बताया कि गोदरेज इंटरियो का यह नया स्टोर ‘बेहतर घर, खुशहाल जीवन’ के संकल्प के साथ शुरू किया गया है, जहां ग्राहकों को एक ही छत के नीचे प्रीमियम क्वालिटी और आकर्षक डिजाइन वाले फर्नीचर देखने को मिलेंगे।

उद्घाटन के मौके पर क्षेत्र। के गणमान्य अजय कुमार आजाद,बअशोक कुमार वर्मा, कमलेश कुमार मिश्रा एवं स्थानीय लोगों ने भी पहुंचकर स्टोर की नई रेंज की सराहना की।
